UP Petrol Diesel Price Today: 10 दिन बाद यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, फटाफट चेक करें रेट

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते 10 दिन बाद पेट्रोल डीजल के भाव से लोगों को राहत मिली है। दाम गिरने के बाद लखनऊ में पेट्रोल इस भाव पर आ गया है। जानिए रेट।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-18 01:55 GMT

UP Petrol Diesel Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Petrol Diesel Price Today 18 February 2023: यूपी वालों को पेट्रोल-डीजल के मामले में राहत वाली खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने 18 फरवरी को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें (News Price) जारी कर दी हैं। बीते 10 दिनों की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने शनिवार को प्रदेश में पेट्रोल डीजल के भाव से लोगों को राहत प्रदान की है। इसके साथ ही, आज राष्ट्रीय स्तर पर भी पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर हैं। यूपी में तेल के भाव में राहत का असर पूरे जिलों में दिखाई दिया है। इससे पहले कल तक यहां लगातार 10 दिन प्रदेश में तेल की कीमतों इजाफा हुआ था।

लखनऊ और कानपुर में पेट्रोल डीजल के भाव

तेल कंपनियों के मुताबिक, शनिवार को माल ढुलाई में रही स्थिरता के बाद यूपी में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट आई है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव गिरने के बाद 96.56 रुपये पर आ गया है,जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उद्योग नगरी कानपुर में भी तेल के भाव में गिरावट आई है। इसके बाद कानपुर में पेट्रोल का भाव 96.25 रुपए और डीजल का भाव 89.44 रुपए प्रति लीटर पर गया है। इसके अलावा प्रयागराज में ट्रोल 96.51 रुपए और डीजल 89.71 रुपए और वाराणसी में पेट्रोल 97.46 रुपए और डीजल 90.64 रुपए पर लोगों को पंपों पर मिल रहा है।

नोएडा से लेकर गोरखपुर में आज यह हैं तेल का भाव

यूपी में अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल का भाव सस्ता हुआ है। नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये पर आ गया है। गाजिबाद में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.73 रुपए पर मिल रहा है। वहीं, आगरा में पेट्रोल 96.33 रुपए और डीजल 89.50 रुपए है। बरेली में पेट्रोल 96.67 रुपए और डीजल 89.85 रुपए और गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.97 रुपये पर मिल रहा है।

इन शहरों में भी मिली राहत

  • अलीगढ़ >>96.73>> 89.88
  • कन्नौज>>97.41>> 90.57
  • उन्नाव>> 96.58>> 89.76
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • एटा>> 96.50>> 89.67
  • अलीगढ़>>97.02>> 90.16
  • अंबेडकर नगर>> 97.53>> 90.44
  • अमेठी/सीएसएम>>97.62>> 90.79
  • अमरोहा>>96.63>> 90.10
  • औरैया>>96.96>> 90.31
  • आजमगढ़>>97.45>> 90.61
  • बागपत>>96.39>>89.70
  • बहराइच>> 97.11>> 90.25
  • बलिया>>98.27>>90.84
  • बलरामपुर>>96.81>> 90.04
  • बाराबंकी>>96.81>> 90
  • बस्ती>>97.24>> 90.49
  • बिजनौर>>96.63>> 90.49
  • बदायूं>>96.63>> 89.81
  • बुलंदशहर>>97.43>> 90.56
  • चंदौली>>96.73>> 89.92
  • चित्रकूट>>97.53>> 90.71
  • एटा>>96.50>> 89.67
  • इटावा>>97.03>>90.29
  • अयोध्या>>97.03>> 90.22
  • फार्रूबाद >>97.10>> 90.28
  • फतेहपुर>>97.08>> 90.25
  • फिरोजाबाद 96.28>> 89.45
  • गाजीपुर>> 96.80>> 90
  • गोंडा>>96.74>> 89.68
  • हमीरपुर>>97.12>> 90.29
  • हापुड़>>96.48>> 89.65
  • हरदोई>>96.63>> 89.82
  • हाथरस>>96.48>> 89.63
  • जौनपुर>>97.49>> 90.67
  • कौशाम्बी>>96.90>> 90.10
  • कुशीनगर>>96.90>> 89.59
  • लखीमपुर>>97.44>> 90.61
  • ललितपुर>> 97.44>> 90.31
  • महाराजगंज>>96.77>> 89.95
  • महोबा 97.40>> 90.55
  • मथुरा>> 96.08>> 89.25
  • मऊनाथ भंजन>> 97.38>> 90.54
  • मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82
  • मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81
  • पीलीभीत>>97.13>> 90.30
  • प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67
  • रामुपर>> 97.10>> 90.27
  • सहारनपुर>> 97.38>> 90.54
  • संभल>> 96.95>> 90.12
  • संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22
  • संत रविदास नगर>>96.91>> 90.46
  • शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52
  • शामली>> 96.91>> 90.07
  • श्रावस्ती >> 96.84>> 90.04
  • सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80
  • सीतापुर>>97.43>> 90.60
  • सोनभद्र>> 97.53>> 90.71
  • सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45
  • झांसी>> 96.77>> 89.93
  • काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

जानिए कब जारी होते हैं तेल के नए रेट

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल डीजल के नए भाव सुबह 6 बजे जारी किये जाते हैं। यह भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा करने के बाद जारी होते हैं। देश के हर राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों कुछ परिवर्तन देखने को मिला है। दामों में यह परिवर्तन एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट के चलते आता है। वहीं, आप तेल कंपनियों के रेट घर बैठे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से एक SMS करना होगा। अगर इंडियन ऑयल के भाव पता करने के लिए RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल ग्राहकों को HPPrice तथा अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर सेंड करना होगा।

Tags:    

Similar News