UP पुलिस की दरियादिली: जानकर हो जाएंगे इमोशनल, जमकर करेंगे तारीफ

परिवार ने मदद करने पर मीडिया को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों का आभार जताया है। इस बारे में अनूप कुमार दुबे ने बताया कि वे 13 नवंबर को फिरोजाबाद से गाजियाबाद अपनी कार से परिवार के साथ लौट रहे थे।

Update: 2020-11-16 17:33 GMT
उत्तर प्रदेश पुलिस की दरियादिली एक बार फिर सामने आई है। इस दरियादिली को जानकर पुलिस की तारीफ करने से नहीं रह पाएंगे।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस की दरियादिली सामने आई है। इस दरियादिली को जानकर पुलिस की तारीफ करने से नहीं रह पाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक परिवार फिरोजाबाद से गाजियाबाद लौट रहा था। इस दौरान यूपी के पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की जिससे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

इस परिवार ने मदद करने पर मीडिया को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों का आभार जताया है। इस बारे में अनूप कुमार दुबे ने बताया कि वे 13 नवंबर को फिरोजाबाद से गाजियाबाद अपनी कार से परिवार के साथ लौट रहे थे। तभी टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गाड़ी को साइड में खड़ी कर जेवर टोल के मैनेजर को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने भरोसा दिया कि 15 मिनच में आपको मदद मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बीच वहां से बाइक पर सवार होकर दो शख्स वहां से जा रहे थे और उन्होंने देवी लाल व संदीप पाठक के रूप में अपना परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वे यूपी-122 की गाड़ी पर बतौर सिपाही कार्यरत हैं और ड्यूटी पर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ में बर्फबारी: 8 घंटे तक फंसे रहे CM योगी और रावत, यहां करेंगे रात्रि विश्राम

उन्होंने वहां हमारे रुकने की वजह पूछा और खुद मदद को तैयार हो गए। वह हमारी गाड़ी की स्टेपनी में पहले हवा भरवाने गए और वे वापस आ ही रहे थे कि इसी बीच यमुना एक्सप्रेस वे की टीम वहां आ पहुंची। इसके बाद ही यह सिपाही हमें उनके पास छोड़कर वहां से छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी तीन साल की बेटी बुरी तरह डरी रही। इस पूरे वाकये पर उन्होंने सिपाहियों की बेहद तारीफ की है।

ये भी पढ़ें...BJP विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गांड़ी का हुआ ये हाल

आपको बता दें कि समय-समय पर यूपी पुलिस की दरियादिली की तस्वीर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक तस्वीर दिवाली यूपी पुलिस की सामने आई थी। दिवाली दो छोटे-छोटे बच्चे बैठ कर मिट्टी के दीये बेच रहे थे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने उनके दीये खरीद लिए और उनकी मदद की। इसके बाद यूपी पुलिस की खूब तारीफ हुई थी।

ये भी पढ़ें...बिहार में नीतीश कुमार ने संभाला मुख्यमंत्री का पद, यहां है जश्न का माहौल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News