UP Politics: महासम्मेलन में बोले अजय कुमार लल्लू , सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो

महासम्मेलन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने साफ तौर से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज संदेश दिया है कि सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। पाल/धनगर समाज के लोगों की चुनाव में भी सशक्त भागीदारी होगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-07-04 14:45 IST

UP Politics: राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में पाल, बघेल और धनगर समाज का महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में हजारों की तदाद में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

महासम्मेलन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने साफ तौर से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज संदेश दिया है कि सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। पाल/धनगर समाज के लोगों की चुनाव में भी सशक्त भागीदारी होगी।

हम सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं- अजय कुमार लल्लू

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं इसी के साथ प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो यह सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि संविधान और देश को बचाने के लिए संकल्प है।



Tags:    

Similar News