UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, किसानों के साथ हो रहा सबसे ज्यादा अन्याय

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय किसानों के साथ हो रहा है।

Published By :  Shreya
Update: 2022-04-15 15:32 GMT

अखिलेश यादव (फोटो- न्यूजट्रैक)

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा राज में किसान (Farmers) के साथ सर्वाधिक अन्याय हो रहा है। महंगाई (Inflation) और कर्ज (Loan) से किसान आत्महत्या (Suicide) करने को मजबूर है। गेहूं की फसल के लिए किसान क्रय केन्द्रों का पता ढूंढ़ता मारा-मारा फिर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विज्ञापनों में खुले कथित क्रय केन्द्रों में ही खरीद फरोख्त और भुगतान का नकली नाटक चल रहा है। किसान की फसल एमएसपी (MSP) पर तो नहीं बिक रही, बिचौलियों के झोलों में भरी जा रही है।

किसानों की फसलें हुई नुकसान

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान पर आफत की मार यही नहीं रुक रही है। कई जनपदों में खेतों में खड़ी फसल आग में जलकर राख हो गई। मैनपुरी के करहल में भीषण आग लगने से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। देवरिया में 10 बीघा, अमेठी में 300 बीघा, चंदौली में 10 बीघा और गाजियाबाद के मंसूरी इलाके में 28 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। चित्रकूट में 80 बीघा, कानपुर देहात में 30 से 40 बीघा, और हरदोई में 2 बीघा फसल जल गई। जौनपुर के जफराबाद के जनैघा गांव में भी गेहूं की फसल राख हो गई।

भाजपा ने नहीं ली किसानों की सुध

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में सैकड़ों एकड़ फसल में आग लग गई। हर दिन हजारों बीघा फसल जल रही है तबाही मची हुई है। भाजपा सरकार ने पीड़ित किसानों की सुध नहीं ली। अखिलेश ने कहा कि मुआवजा देना तो दूर मुख्यमंत्री ने खेतों की लगी आग और किसानों के पेट की आग बुझाने को कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा सरकार (Yogi Government) की संवेदनशून्यता की यह पराकाष्ठा है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News