UP News: छह फेरे लेने के बाद गठबंधन की गांठ खोलकर भागी दुल्हन, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

UP News: दुनिया में हर रोज अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है जिसे सुन कर लोग दंग रह जाते हैं। कुछ ऐसे ही घटना इन दिनों यूपी से आई है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-26 05:51 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो  ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

UP News: दुनिया में हर रोज अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है जिसे सुन कर लोग दंग रह जाते हैं। कुछ ऐसे ही घटना इन दिनों यूपी से आई है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। जी हां आपने सही सुना है यूपी के महोबा में शादी कुछ ऐसे ढंग से टूट गई जिसके बारें में आप सोच भी नहीं सकते।

बता दें कि द्वारचार, जयमाला और चढ़ावे की रस्मों के बाद जब दुल्हन (Bride) फेरे ले रही थी उस बीच सात फेरे के बाद रूक गई और शादी (Wedding) करने से मुकर गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना बीते गुरुवार के महोबा में झांसी के कुलपहाड़ तहसील के एक गांव की है। जहां पर बारात आई थी। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जबरदस्त स्वागत किया।

लोगों ने खूब डांस किया और सभी रस्में पूरी की गई। दूल्हा दुल्हनने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और जमकर फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद सात फेरों की रस्में शुरू हो गई और दुल्हन ने छह फेरे के बाद शादी से करने से मुकर गई। जब घरवालों ने उससे वजह पूछी तो दुल्हन बोली की, उसे वह दूल्हा पसंद नहीं है। यही वजह है कि शादी नहीं करुंगी।

गठबंधन की गांठ खोलकर भाग गई कमरे में

बता दें कि इसके बाद दुल्हन गठबंधन की गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई। जिसके बाद उसे समझाने के लिए आधी रात को पंचायत बुलाई गई और उसे समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही। जिसके बबाद दूल्‍हे के पिता ने गुस्से में कहा कि, जब उसे लड़का ही नहीं पसंद था तो उसने पहले शादी से इनकार क्यों नहीं किया। जयमाल और चढ़ावे की रस्मों के बात ही क्यों वह मुकर गई। फिलहाल दुल्हन लिया बैगर ही बारात लौट गई। इस घटना के बाद वहां के लोगों दंग है।

Tags:    

Similar News