Gyanvapi ASI Survey Update: ASI सर्वे का आज 19 वां दिन, वजूखाने को छोड़कर संपूर्ण परिसर का हुआ सर्वे

Gyanvapi ASI Survey Live Update: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का आज 19 वां दिन है। आज मंगलवार को 35 सदस्यीय एएसआई की टीम सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर में सुबह 8 बजे प्रवेश की दोपहर 12.30 बजे तक सर्वे की कार्यवाही जारी रही।

Update: 2023-08-22 08:21 GMT
Gyanvapi ASI Survey Update (photo: social media )

Gyanvapi ASI Survey Update: ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे का आज 19 वां दिन है। पिछले 18 दिन के सर्वे में एएसआई की टीम ने गुंबद से लेकर तहखाने तक दीवारों से लेकर फर्श और दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों का सर्वे किया। सर्वे की टीम ने GPR ,3D इमेजिनेशन समेत सभी हाईटेक उपकरणों का प्रयोग किया। एएसआई की टीम ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद सर्वे की कार्यवाही 18 दिन पहले शुरु किया था। प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की सर्वे की कार्यवाही चली। इस दौरान सर्वे की टीम ने सील्ड एरिया बजूखाने को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे किया। सर्वे के 18 दिनों की कार्यवाही में कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर बैन भी लगाया। साथ ही कोर्ट ने सर्वे से संबंधित किसी भी प्रकार की बयानबाजी पर भी रोक लगा दिया था।

आज मंगलवार को 35 सदस्यीय एएसआई की टीम सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर में सुबह 8 बजे प्रवेश की दोपहर 12.30 बजे तक सर्वे की कार्यवाही जारी रही। दोपहर 12.30 बजे टीम नमाज और लंच ब्रेक के लिए बाहर निकली। टीम दोबारा 2.30 बजे परिसर के अंदर प्रवेश करती है। शाम 5 बजे तक सर्वे की कार्यवाही जारी रहेगी।शाम 5 बजे सर्वे की टीम होटल के लिए रवाना हो जाती है।

पूरे परिसर को 4 सेक्टर में बांटा गया

एएसआई की टीम के द्वारा ज्ञानवापी परिसर को 4 सेक्टर में बांटा गया है। चारों सेक्टर में एएसआई का सर्वे जारी है। एसआई की टीम पहले दिन से साफ सफाई करने के बाद व्यास जी के तहखाने और गुंबद पश्चिमी दीवार दक्षिणी दीवार दीवारों पर उकेरी गई कलाकृति समेत सभी चीजों की बारीकी से सर्वे कर रही है। टीम सैंपल कलेक्ट करने के बाद लाइव भेज कर उसकी रिपोर्ट भी तैयार करते जा रही है। 28 दिन के बाद आशी की टीम सर्वे की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौपेगी। कैमरे की निगरानी में एएसआई सर्वे हो रहा है। ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर में एएसआई की टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाकर सर्वे की कार्यवाही को किया जा रहा है। 35 से 40 सदस्यीय टीम सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दे रही है। ज्ञानवापी परिसर से मिले साक्ष्यों का मिलान पुरातन दस्तावेजों से भी किया जा रहा है।

जानिए ASI के बारे में कब-कब क्या-क्या हुआ

हिंदू पक्ष के 5 वादी महिलाओं के द्वारा वाराणसी के जिला जज की कोर्ट से एएसआई सर्वे कराए जाने की मांग की। याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 21 जुलाई को जिला कोर्ट ने एएसआई सर्वे का आदेश दिया था, जिसके बाद मुस्लिम पक्ष की तरफ से सर्वे के आदेश को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की सलाह दी, जिसके बाद मुस्लिम पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट में सर्वे रोकने की मांग की गई। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद 3 अगस्त को एएसआई सर्वे पर फैसला दिया कि एएसआई सर्वे जारी रहेगा और 25 दिन के अंदर सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में सौंपा जाए। तब से लेकर आजतक सर्वे की कार्यवाही लगातार जारी है।

Tags:    

Similar News