1000 लेकर जाओ होगा 340000: इतनी सस्ती है ये खूबसूरत जगह

अधिकांश भारतीयों में विदेश जाने की इच्छा होती है लेकिन पैसे के चलते वे एक बार ​अपनी इस इच्छा को मन में ही दबा देते हैं। लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों को ये पता है कि वियतनाम एक ऐसा देश है जहां पर कम पैसे में ही अच्छा सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां भारतीय रूपए से आसानी से बहुत सारी चीजें खरीद सकते हैं।

Update: 2020-01-07 08:46 GMT

नई दिल्‍ली: दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाला एक शक्तिशाली देश भारत बन चुका है। इसके पीछे वजह यह है कि भारत देश में इस समय बहुत ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां लाखों विदेशी सैलानी या पर्यटक धार्मिक स्थलों के दर्शन करने अथवा घूमने के लिए आते हैं जिससे भारत की आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।

जहां एक तरफ भारतीय रुपए की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय रुपए की कीमत कई देशों की अपेक्षा बहुत ज्यादा है तो आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय रुपए की कीमत बहुत अधिक है। दरअसल वियतनाम में एक ऐसा देश है जहां पर घूमने के स्थान बहुत हैं और यदि कोई भारतीय वहां घूमने जाना चाहता है तो बहुत ही कम रुपए में अच्छा सैर कर सकता है।

ये भी पढ़ें—US-ईरान की लड़ाई में, भारत को लगा बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

अधिकांश भारतीयों में विदेश जाने की इच्छा होती है लेकिन पैसे के चलते वे एक बार ​अपनी इस इच्छा को मन में ही दबा देते हैं। लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों को ये पता है कि वियतनाम एक ऐसा देश है जहां पर कम पैसे में ही अच्छा सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां भारतीय रूपए से आसानी से बहुत सारी चीजें खरीद सकते हैं।

वियतनाम की मुद्रा वियतनाम डोंग है

यहां आपको अन्य विदेशी देशों की तुलना में बहुत सस्ती चीजें मिल सकती हैं। वियतनाम की मुद्रा वियतनाम डोंग है और यह भारतीय रुपये की तुलना में बहुत कमजोर है। वर्तमान में वन इंडियन रुपया 339.71 वियतनाम डोंग के बराबर है। जो इसे 100 रुपए के लिए लगभग 34000 रुपए बनाता है।

वियतनाम एक बहुत ही सुंदर देश है इसलिए अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो आपको वियतनाम जाने के ​बारे में सोचना चाहिए। बता दें कि वियतनाम अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता है जहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें—भारत की मजेदार जेल! यहां बंद है सिर्फ एक कैदी, नाम जान रह जाएंगे दंग

घूमने-फिरने के लिए खर्च

वियतनाम में घूमने-फिरने के लिहाज से, फरवरी बेस्ट महीना है। हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली से वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचने में करीब साढ़े 6 घंटे लगते हैं। फ्लाइट से दिल्ली से वियतनाम आने-जाने का किराया 25,000 से 35,000 रुपये के बीच है। वहां रात गुजारने और खाने-पीने के लिए लग्जरी होटल करीब 4,000-5,000 रुपये में मिल जाता है।

वियतनाम में देखने लायक जगहें

(1.) वॉर म्यूजियम

वॉर म्यूजियम काफी पसंद किया जाता है। इसमें वियतनामी जंग के तमाम दुखद अवशेष और अनुसंधान नुमाइश के रूप में सहेज कर रखे गए हैं। संग्रहालय की हर वस्तु और तस्वीर दुनिया भर को युद्ध न करने का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें—‘Free kashmir’ वाली ये लड़की! सामने आई इसकी सच्चाई, बताई पोस्टर लहराने की असली वजह

(2.) विश्व विख्यात बौद्ध धर्म पगोडा

वियतनाम में बौद्ध धर्म मानने वाले ज्यादा हैं। बौद्ध धर्म उनकी जीवनशैली है और यहां के पगोडा दुनियाभर में विख्यात हैं।

(3.) वर्ल्ड फेमस कॉफी

कॉफी पीने के शौकीन हैं तो वियतनाम जरूर जाएं। यहां की कॉफी की गिनती वर्ल्ड फेमस कॉफियों में होती है। यहां काजू की भी खेती होती है।

Tags:    

Similar News