CAA पर बीजेपी के इस नेता का कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कही ये बात

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान करता है। इस अधिनियम से देश में किसी भी वर्ग को डरने की आवश्यकता नहीं है।

Update: 2019-12-28 15:00 GMT
बीजेपी

अंबेडकरनगर: नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान करता है। इस अधिनियम से देश में किसी भी वर्ग को डरने की आवश्यकता नहीं है।

विपक्ष इस अधिनियम के बारे में अनर्गल प्रलाप कर भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा है।यह अधिनियम केवल बाग्लांदेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में प्रताड़ित धार्मिक अल्प संख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।

इनमेें यह नागरिकता ऐसे शरणार्थियों को ही प्रदान की जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

ये भी पढ़ें...असम: राहुल गांधी बोले- बीजेपी ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया

कांग्रेस आज खुद अपने आपको ही भूल गई

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है लेकिन आज वह खुद अपने आपको ही भूल गई है। 12 जुलाई 1947 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वंय कहा था कि जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया था उन्हें पता होना चाहिए कि वे पूरे भारत के नागरिक थे।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, इन्द्रकुमार गुजराज व मनमोहन सिंह तक ने समय पर इसकी उपयोगिता जताई थी लेकिन आज कांग्रेस खुद अपनी ही बात का विरोध करने में लगी हुई है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह अधिनियम किसी भी प्रकार से मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों के विरूद्ध नही है। इसलिए ऐसे लोगों को किसी भी राजनैतिक दल के बहकावे में नही आना चाहिए।

ये भी पढ़ें...जारी हुआ चिदंबरम का वीडियो! कहा- मुझे ख़ुशी है कि बीजेपी…

70 लाख हिन्दू पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आये थे

श्री पाठक ने डाॅ. राम मनोहर लोहिया के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होनें लोकसभा में कहा था कि 1947 से 66 के बीच लगभग 70 लाख हिन्दू पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आये थे।

15 साल पहले नेहरू लियाकत समझौते में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का वादा किया गया था लेकिन पाकिस्तान में फिर भी उनके विरूद्ध अत्याचार हो रहा है।

विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह अधिनियम किसी भी प्रकार से संविधान की धारा 14 का उल्लंघन नही करता है जिसमें सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। इसके पूर्व उन्होनें पार्टी कार्यालय पर ही एक कार्यशाला को भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें...हम बीजेपी को असम की संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे: राहुल गांधी

Tags:    

Similar News