Sonbhadra News: लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-09-26 17:48 GMT

समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का स्वागत करते पार्टी नेता (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra News: राबर्ट्सगंज विधानसभा के धर्मदासपुर गांव में रविवार को आयोजित जन चौपाल में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हवा हवाई बातों और वायदों के जरिए जनता को गुमराह करने वाली है। यह सरकार गरीबी हटाओ का नारा देकर आई थी और अब गरीबों को ही हटाने में लग गई है। भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। दिन पर दिन कानून की खराब होती व्यवस्था ने जनता की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी हैं।

जनता पर लगातार महंगाई का वार पर वार करने में लगी भाजपा सरकार त्योहारी सीजन में पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में और वृद्धि करती जा रही है। इस सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरे देश में आक्रोश है। आदिवासी, मजदूर, किसान, नौजवान, महिला कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है। इस सरकार ने किसानों, छात्रों, व्यापारियों, नौजवानों को धोखादेकर केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है।


यूपी में जहां विकास के पहिए थम गए हैं। वहीं महंगाई दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता भी समझ चुकी है और 2022 में सपा की सरकार लाने जा रही है। तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। पूरे देश में एक अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा देना चाहती है। महंगाई-बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा ने वायदा किया था कि किसानों की आय और उत्पादन दुगुना किया जाएगा।


ऐसा तो नहीं हुआ अलबत्ता डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें जरूर दोगुनी हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों, नौजवानों, महिलाओं को धोखा देने का काम किया है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यह सरकार आदिवासियों का भी शोषण करने में लगी हुई है। प्रतिवर्ष दो लाख युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद नौकरी देने की बजाए नौकरी लेने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मोहम्मद सईद कुरैशी, निर्मल चेरो, ओम प्रकाश त्रिपाठी, धर्मराज धांगर, मुन्ना धांगर, राजेश पटेल, प्रशांत सिंह, सदर अली, राजकिशोर सिंह, कृपाशंकर चौहान, ज्योतिष गौतम, रामसेवक यादव, मानिकचंद कनौजिया, अनिल कुशवाहा, मनोहर यादव, राजमणि यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News