VIDEO: महिलाओं ने एक महिला को चप्पलों से जमकर पीटा, लगा है ये आरोप

उत्तर प्रदेश के आगरा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को महिलाओं में जमकर मारपीट देखने को मिली। एक महिला को कुछ महिलाओं ने घेरकर चप्पलों से जमकर पीठा। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

Update: 2019-06-18 15:34 GMT

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को महिलाओं में जमकर मारपीट देखने को मिली। एक महिला को कुछ महिलाओं ने घेरकर चप्पलों से जमकर पीठा। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें...क्या सीखने आए थे ये लड़के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में

आरोप है कि पीटने वाली महिला एक युवक की हत्या के मामले में नामजद है। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, पुलिस ने महिला को छोड़ दिया है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायारल हो गया है।

Full View

यह भी पढ़ें...प्रेमी की शादी से पहले प्रेमिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन्हें बताया जिम्मेदार

थाना शाहगंज क्षेत्र के सारे ख्वाजा निवासी शाहरुख करीब चार दिन पहले लावारिस हालत में शव खेत में मिला था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि, शाहरुख की हत्या कर उसे यहां खेत में फेंका गया। पास ही साहिल पठान का घर था।

यह भी पढ़ें...ओवैसी बोलें- BJP नारें लगाने की बजाय बिहार में हुई बच्चों की मौतों पर ध्यान दें…

परिजनों ने साहिल पठान व उसके दो भाईयों व अन्य परिजनों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। मंगलवार की दोपहर जब आरोपी साहिल की मां शबनम को मृतक शाहरुख के परिजनों ने देखा तो उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसकी चप्पलों और थप्पड़ से जमकर पिटाई की गई।

Tags:    

Similar News