Ram Mandir: अयोध्या पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा ताला, हैदराबाद से आया 1,265 kg का लड्डू, जानें खासियत?

Ram Mandir Pran Pratistha: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश का हर व्यक्ति अपने-अपने हिसाब से स्वेच्छा से अपने श्रम की आहूति दे रहा है, इसलिए बीते कुछ दिनों से अयोध्या में ऐसी ऐसी अनोखी जीचें पहुंच रही हैं, जिसका कल्पना लोगों ने स्वप्न में भी नहीं की होगी।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-20 07:46 GMT

Ram Mandir (सोशल मीडिया)

Ram Mandir Pran Pratistha: भारतवर्ष के आराध्य देव प्रभु श्रीराम अर्थात राघवेंद्रा के कई वर्षों के बाद अपने घर आने का उत्साह भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में छाया हुआ है। हर कोई उस दिन का साक्षी बनने के लिए पल बिछाए इंतजार में बैठा हुआ है...जब प्रभु के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वैसे तो राघव के शहर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आज उसका पांचवा दिन है और यह उस दिन समाप्त होगी है, जिसकी प्रतिक्षा में समस्त ब्रह्मांड का सजीव प्राणी बैठा है। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला उस स्थान पर विराजमान हो रहे हैं, जिसके लिए न जाने कितने रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। अब उसी स्थान पर 22 जनवरी को नव, दिव्य, भव्य नवनिर्मित राममंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्राण प्रतिष्ठा होगी।

लोग स्वेच्छा से दे रहें अपने श्रम की आहूति

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में देश का हर व्यक्ति अपने-अपने हिसाब से स्वेच्छा से अपने श्रम की आहूति दे रहा है, इसलिए बीते कुछ दिनों से अयोध्या में ऐसी ऐसी अनोखी जीचें पहुंच रही हैं, जिसका कल्पना लोगों ने स्वप्न में भी नहीं की होगी। इस कड़ी में अयोध्या में दुनिया का सबसे बड़ा ताला और 1,265 किलोग्राम का प्रसादा रूपी लड्डू पहुंचा है। इसको देखकर हर कोई हैरान हो गया है। पहुंचे ताला का वजन 400 किलो का बताया गया है। यह दोनों चीज शनिवार को अयोध्या पहुंच गई हैं। ताले का निर्माण अलीगढ़ में हुआ है तो वहीं लड्डू हैदराबाद से पहुंचा है।

हैदराबाद से पहुंचा करीब 1 हजार किलोग्राम का लड्डू

हैदराबाद से अयोध्या पहुंचा 1,265 किलोग्राम लड्डू प्रसाद श्री राम कैटरिंग सर्विसेज ने बनाया है। श्री राम कैटरिंग सर्विसेज के मालिक ने इस अवसर पर कहा कि "भगवान ने मेरे व्यवसाय और मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया है। मैंने जीवित रहने तक प्रत्येक दिन 1 किलो लड्डू तैयार करने का संकल्प लिया है। मैं खाद्य प्रमाणपत्र भी लाया हूं। ये लड्डू एक महीने तक चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस लड्डू को 25 लोगों ने 3 दिन तक काम करके तैयार किया है।

अलीगढ़ के बुजुर्ग दंपत्ति ने भेजा 400 किलो का ताला

अयोध्या पहुंचे विश्व का सबसे बड़ा 400 किलो का ताला यूपी के अलीगढ़ के नौरंगाबाद के निवासी बुजुर्ग दंपत्ति सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा ने बनाया था। हालांकि सत्य प्रकाश शर्मा का हाल ही में निधन हो गया, लेकिन उनकी इच्छा थी कि यह ताला अयोध्या राम मंदिर को भेंट कर दिया जाए।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ताला लेकर पहुंचीं

विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शुक्रवार को अलीगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ताला लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। 400 किलो वजनी ताले को गाड़ी में रखने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। इसको देखने के लिए वहां लोगों को तंता लाग गया था और लोगों ने गगनभेदी जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी ने दुनिया के सबसे बड़े ताले की कहानी बताई थी और इसे बनाने में कितनी मेहनत की गई थी। लॉक पूरा करने से पहले ही सत्य प्रकाश शर्मा की मृत्यु हो गई, लेकिन हमने दिन-रात मेहनत करके इसे पूरा कर लिया। इससे ताला उद्योग के लिए अलीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करेगा।

Tags:    

Similar News