मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा, जिलों में होगी वर्चुअल सभाएं

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ महानगर व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल अयोध्या महानगर में एक जून को वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित करेगें।

Update: 2020-06-01 08:45 GMT
PM Modi

लखनऊ। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा शुरू किये गए सम्पर्क-संवाद अभियान के तहत आज से प्रदेश में सभी 98 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं शुरू होगी। एक जून को 34, दो जून को 35 तथा तीन जून को 29 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं होगी। केन्द्र सरकार द्वारा जन अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए एक वर्ष में लिखी गई भारत की गौरव गाथा का लाइव सम्बोधन सामाजिक व्यक्तियों, डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, खिलाड़ी, कलाकार सहित अन्य वर्गों तक वर्चुअल सभाओं के माध्यम से पहुंचेगा।

देव सिंह करंगे संबोधित

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ महानगर व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल अयोध्या महानगर में एक जून को वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित करेगें। जबकि कल से शुरू हो रही वर्चुअल सभाओं को पार्टी के केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेगें।

वर्चुअल सभाओं को अवध क्षेत्र के लखनऊ महानगर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अयोध्या जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अयोध्या महानगर में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, लखमीपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, बहराइच में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न जी वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगें। जबकि काशी क्षेत्र में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रतापगढ व डा. अनिल जैन वाराणसी महानगर तथा मिर्जापुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी, जौनपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव व प्रयागराज महानगर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगे।

ट्रंप का खास ‘बंकर’, जिसका न्यूक्लियर बम भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता, सुविधाएं ऐसी…

एक वर्ष की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे

गोरखपुर क्षेत्र के गोरखपुर महानगर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कुशीनगर में मुकुट बिहारी वर्मा, आजमगढ में सिद्धार्थनाथ सिंह, बलिया में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मऊ में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह संवाद करेगें। जबकि पश्चिम क्षेत्र में भी एक जून को प्रदेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी मुरादाबाद महानगर, कमलारानी वरूण सहारनपुर महानगर, उपेन्द्र तिवारी गाजियाबाद महानगर, कपिल देव अग्रवाल रामपुर, श्रीराम चैहान सहारनपुर जिला व नीलकंठ तिवारी हापुड. में वर्चुअल सभाओं के माध्यम से मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे।

आलमबाग बस स्टेशन पर बसों का संचालन हुआ शुरू, देखें तस्वीरें

अलीगढ में संवाद स्थापित करेंगे

वर्चुअल सभाओं में एक जून को ही ब्रज क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आगरा महानगर, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही बरेली महानगर, डा. सतीश द्विवेदी हाथरस, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर बरेली जिला, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला आगरा जिला एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी अलीगढ में संवाद स्थापित करेगें।

तो वहीं कानपुर बुन्देखण्ड क्षेत्र के बांदा में प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, महोबा में सतीश महाना, ललितपुर में अशोक कटारिया, कानपुर महानगर उत्तर में रवीन्द्र जायवाल, कन्नौज में नीलिमा कटियार, झांसी महानगर में सांसद रमापति राम त्रिपाठी, फर्रूखाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह वर्चुअल सभाओं को लाइव सम्बोधित करेगें।

रिपोर्टर - श्रीधर अग्निहोत्री , लखनऊ

वाजिद खान के निधन से टूटी भाईयों की जोड़ी, इस तरह की थी करियर की शुरूआत

Tags:    

Similar News