योगी सरकार का तोहफा, 23 पुलिस अधिकारियों को दी गयी प्रोन्नति

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में ये लोग शामिल है।

Update: 2020-12-31 10:29 GMT
योगी सरकार का तोहफा, 23 पुलिस अधिकारियों को दी गयी प्रोन्नति (PC: Social media)

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने आज 23 पुलिस अधिकारियों को नए साल का तोहफा एक दिन पहले दिया। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (उत्तर प्रदेश संवर्ग) के 23 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान कर दी है। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक, 8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक व 9 पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:नए साल पर बदलेगा ऑटो सेक्टर का चेहरा, लॉन्च हो रही यह कारें, देखे लिस्ट

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में मोदक राजेश डी राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-।।।, अनिल कुमार सिंह, सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश है।

ये भी पढ़ें:New Year 2021: नए साल में गुलजार होंगे पर्यटन स्थल, सेलिब्रेशन की जबरदस्त तैयारी

अवस्थी ने यह भी बताया

अवस्थी ने यह भी बताया कि मोदक राजेश डी. राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ. राकेश सिंह व राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तथा अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-।।। व अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News