योगी सरकार ने भयमुक्त वातावरण के साथ निवेश का माहौल बनाया: स्वतंत्र देव सिंह

उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं, युवाओं, किसानों दलित और पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Update: 2020-03-11 15:30 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम स्वराज अभियान के दौरान मोर्चो के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर मोदी-योगी सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराते हुए योजनाओं के लाभार्थियों से भी सम्पर्क किया है ।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने संकल्प पत्र में किये गये वादों के अनुरूप कार्य किये है। योगी सरकार लगातार लोक कल्याण के कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मोर्चों के सभी पदाधिकारी अपने अपने जिलों में योगी सरकार की उपलब्धियों और लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराये।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी द्वारा चलाये गये ग्राम स्वराज अभियान के दौरान मोर्चाें के पदाधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से गांव-गांव तक हम मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो को और लोक कल्याण में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराने में सफल रहे है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या: बीजेपी से किनारा लेकिन हिंदुत्व से नहीं, उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

सभी वर्गों के लिए काम कर रही योगी सरकार

उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं, युवाओं, किसानों दलित और पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ आम जन को मिल सके इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए यह भी कहना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में भयमुक्त वातावरण का निर्माण करते हुए निवेश का माहौल बनाया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहाँ नये भारत का निर्माण हो रहा है वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नया उत्तर प्रदेश बन रहा है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अभियान से जुड़े मोर्चों के पदाधिकारियों से अभियान के दौरान हुए अनुभवों एवं फीडबैक को प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने संकल्प पत्र में किये गये वादों के अनुरूप कार्य किये है।

योगी सरकार लगातार लोक कल्याण के कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मोर्चों के सभी पदाधिकारी अपने अपने जिलों में योगी सरकार की उपलब्धियों और लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराये।

भारतीय अर्थव्यवस्था को बीजेपी सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया: प्रियंका गांधी

Tags:    

Similar News