UP IAS Transfer: यूपी में 11 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसको कहां मिली नई तैनाती

UP IAS Transfer: वाराणसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार पांडेय के जालौन को नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-09-12 02:27 GMT

UP IAS Transfer (Social Media)

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर मंगलवार (12 सितंबर) को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आज 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले 10 दिनों में ये पांचवीं बार है। जब यूपी में प्रशासनिक स्तर के अफसरों का फेरबदल किया गया है। इसमें वाराणसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार पांडेय को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट

  1. मार्कण्डेय शाही प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाए गए। 
  2. राजेश कुमार पांडेय जालौन के नए डीएम बनाए गए। 
  3. अनुज मलिक को विशेष कार्याधिकारी गीडा का प्रभार दिया गया। अनुज मलिक संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर बनी रहेंगी। 
  4. राजेश कुमार प्रजापति विशेष सचिव एपीसी शाखा बने।
  5. जयदेव सीएस मुख्य विकास अधिकारी बस्ती बनाए गए।
  6. विनोद कुमार संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग बने।
  7. नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाई गईं।
  8. रवींद्र कुमार स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश।
  9. प्रत्यूष पांडेय मुख्य विकास अधिकारी देवरिया बने।
  10. दिव्य प्रकाश गिरि स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं।
  11. उदय भानु त्रिपाठी विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। 

बता दें कि इससे पहले तीन सितंबर को भी 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें  नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा से जिलाधिकारी प्रयागराज बनाए गए थे। भानुचन्द्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से  डीएम आगरा बनाए गए थे। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से मुरादाबाद जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मुरादाबाद से डीएम मथुरा बनाए गए थे। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग से डीएम हमीरपुर बनाए गए थे। वहीं, मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को जिलाधिकारी महोबा बनाया गया था।

Tags:    

Similar News