Lucknow News: रोते हुए DCP कार्यालय पहुंची महिला होमगार्ड! बोली- 'महिला हेल्प डेस्क पर बैठी दीवान ने थाने में पीटा', नाका थाने का पूरा मामला

Lucknow News: लखनऊ के नाका थाने में देरी से उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची एक महिला होमगार्ड के साथ थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला दीवान ने कहासुनी के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया।;

Update:2025-04-12 19:43 IST

constable of women help desk beaten female homeguard in Naka police station she complaint to DCP

Lucknow News: लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर हो रहे बड़े बड़े दावों की जमीनी हकीकत अक्सर आपको किसी न किसी मामले में सुनाई में हो रही लापरवाही के चलते दिख जाती होगी। लेकिन अब यही हकीकत लखनऊ के थानों में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, लखनऊ के नाका थाने में देरी से उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची एक महिला होमगार्ड के साथ थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला दीवान ने कहासुनी के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद महिला होमगार्ड रोते हुए सीधे DCP कार्यालय पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया।

देरी की वजह से सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे थाने पहुंची थी महिला होमगार्ड

अप्रैल महीने से लखनऊ के नाका थाने में तैनात महिला होमगार्ड जुली शर्मा ने बताया कि वो शनिवार को व्यक्तिगत कामों के चलते सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि इस दौरान GD पर बैठी महिला दीवान ने लेट होने का हवाला देते हुए आमद दर्ज करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान महिला होमगार्ड जूली ने विनती करके आगे से ऐसी गलती न होने की बात कही लेकिन वो नहीं मानी। तभी अचानक पास में महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला दीवान नीतू सिंह बिना बात के चिल्लाने लगी।

विरोध पर होमगार्ड से बोली महिला दीवान- 'तुम्हारी औकात क्या है'

पीड़ित महिला होमगार्ड ने बताया कि महिला दीवान की ओर से की जा रही बिना बात की बहस का जब विरोध किया गया तो उन्होंने कहा कि तुम सिर्फ होमगार्ड हो, इसके अलावा तुम्हारी औकात क्या है। आरोप है कि महिला दीवान ने मौके पर गाली गलौच और अभद्रता करते हुए GD कार्यालय में मारपीट शुरू कर दी। साथ ही अश्लीलता का आरोप लगाते हुए चौकी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख मौके पर मोजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बच्चाव कर मामला शांत कराया।


रोते हुए DCP मध्य के कार्यालय पहुंची महिला होमगार्ड, लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद पीड़ित महिला होमगार्ड शिकायत पत्र लेकर सीधे DCP मध्य के कार्यालय पहुंची। महिला होमगार्ड का कहना है कि ये पूरी घटना GD कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। अधिकारी यदि चाहें तो उसकी जांच करा सकते हैं। महिला होमगार्ड ने शिकायत पत्र देते हुए महिला दीवान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags:    

Similar News