Zila Panchayat Election UP 2021: भाजपा सांसद की रणनीति से सपा हुई चित, मंजू सिंह हुईं निर्विरोध अध्यक्ष

बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बिना लड़े ही अपने प्रत्याशी मंजू सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष बनवा दिया है।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-03 13:14 GMT

बीजेपी उम्मीदवार मंजू सिंह निर्विरोध चुनी गईं जिला पंचायत अध्यक्ष (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Zila Panchayat Election UP 2021: बहराइच-के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की कुशल रणनीति से जनपद के 63 जिला पंचायत सदस्यों में मात्र 16 सीटें जीत कर भी भाजपा ने 23 सीटें जितने वाली सपा को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बिना लड़े ही धराशायी कर अपने प्रत्याशी मंजू सिंह को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया है। आपको बता दें की समाजवादी पार्टी ने यहां से सपा नेता मेराज अहमद की पत्नी नेहा अजीज को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन भी किया लेकिन नाम वापसी के दिन उन्होंने बिना किसी को बताए अचानक चुपचाप अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा की मंजू सिंह निर्विरोध अध्यक्ष पद पर काबिज हो गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी पूर्व विधायक अरुण वीर की अनुज वधु मंजू सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव की कमान कैसरगंज सांसद खुद संभाल रहे थे। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मेराज अहमद की पत्नी नेहा अजीज का नामांकन करा कर अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोंक दी। 23 पार्टी समर्थित सदस्यों के साथ ही सपा ने निर्दलीयों सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए चुनाव में नेहा अजीज की जीत के दावे कर डाले।

सपा उम्मीदवार नेहा अजीज के अचानक मैदान में आने के बाद भाजपा सांसद अपनी चुनावी रणनीति व कुशल प्रबंधन से निर्दलीयों सदस्यों के साथ ही समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने में जुट गए। इसका अंदाजा लोगों को तब हुआ जब नाम वापसी के दिन सपा उम्मीदावर ने अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद उसी दिन जिला जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया।

Tags:    

Similar News