Joshimath Sinking: जोशीमठ में भूस्खलन को लेकर सीएम ने NTPC समेत बड़े प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Uttarakhand Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में भूस्खलन को लेकर एक्शन लेते हुए NTPC समेत कई बड़े प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-01-06 06:20 GMT

जोशीमठ में भूस्खलन को लेकर सीएम ने NTPC समेत बड़े प्रोजेक्ट पर लगाई रोक (Pic: Social Media)

Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन को लेकर आज शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने एक्शन लेते हुए NTPC समेत कई बड़े प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। जोशीमठ में लगातार भूमि धंसने के कारण 93 परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों की हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई है।  

सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम ने जहां एक ओर जोशीमठ के सभी बड़े प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है, वहीं अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिसके बाद में प्रशासन जोशीमठ में भूस्खलन को लेकर पीड़ित परिवारों को हर संभव मंदद् पहुंचाने में जुटा हुआ है। भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को नगर पालिका, ब्लाक. बीकेटीसी गेस्ट हाउस, जीआईसी, गुरुद्वारा, इंटर कॉलेज, आईटीआई तपोवन सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।  

बता दें कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि जोशीमठ में लगातार भूमि धंसने के कारण जोशीमठ में 561 घरों में दरारें आ गई हैं। घरों में दरारें आने के बाद अब तक कुल 66 परिवार जोशीमठ से पलायन कर चुके हैं। वहीं चमोली प्रशासन ने शहर में और उसके आसपास सभी निर्माण गतिविधियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा करीब 93 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।   

Tags:    

Similar News