भगवान के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने मार डाला, लोगों ने भागकर बचाई जान

ऋषिकेश में बाघ खाले के पास हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

Update: 2021-03-06 08:58 GMT
वन विभाग की टीम की गश्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात की गई है। मृतक के संबंध में आसपास के थाने और पुलिस चौकियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

ऋषिकेश : उत्तराखंड में ऋषिकेश के राजाजी रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां सुबह में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।

बाघ खाले के पास एक व्यक्ति को अपने सूंड में जकड़ लिया। उसे जमीन पर तब तक पटकता रहा। जब तक कि उसकी सांस चलती रही। जब उसकी मौत हो गई तब जाकर उसे छोड़ा।

हाथी ने नीलकंठ जा रहे यात्रियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। फिलहाल मौके पर हाथी मौजूद है जिसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है। हाथी आसपास ही जंगल में घूम रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

भगवान के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने मार डाला, लोगों ने भागकर बचाई जान(प्रतीकात्मक फोटो: सोशल मीडिया)

सैलानियों में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद से राजाजी नेशनल पार्क के अंदर से गुजरने वाले सैलानियों में दहशत का माहौल है। ऋषिकेश आने वाले यात्री बहुत ही ज्यादा डरे हुए हैं।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी मनीषा जोशी ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया।

मनीषा के मुताबिक घटना सुबह करीब 5 बजे की है।

भगवान के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने मार डाला, लोगों ने भागकर बचाई जान(प्रतीकात्मक फोटो: सोशल मीडिया)

शव की अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त, हाथी को ट्रेस करने की कोशिश

बाघ खाले के पास हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऋषिकेश एम्स की मॉर्चरी में रखा गया है। लोगों की सुरक्षा हेतु वन विभाग की गश्ती टीम और पुलिस की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है।

मृतक के सम्बन्ध में आसपास के थाने और पुलिस चौकियों से जानकारी जुटाई जा रही है। हाथी को ट्रेस करने काम जारी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News