CM पुष्कर सिंह धामी ने कल्याण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-08-28 10:05 GMT

सीएम धामी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

प्रभु राम के लिए कल्याण सिंह ने सरकार की कुर्बानी दी

 मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते सीएम धामी

ये नेता रहें मौजूद

 इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

5 कलशों में रखी गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां 5 कलशों में रखी गई। उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को ब्रह्मा भोज के बाद परिजन अयोध्या और कांशी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन करेंगें। पार्टी के द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की अस्थियों को पवित्र नदियों में प्रभावित किया जाएगा। राजवीर सिंह ने कहा कि बाबूजी प्रदेश के लाखों लोगों से सीधे जुड़े थे। वह उनके दिल में बसे थे। पार्टी बाबूजी के अस्थि विसर्जन को लेकर अन्य कार्यक्रम तय करेगी। बाबूजी के अस्थि विसर्जन यात्रा के लिए बाकायदा अस्थि विसर्जन रथ भी तैयार किया गया है।

21 अगस्त को कल्याण सिंह का हुआ था निधन बता दें की कल्याण। सिंह का निधन 21 अगस्त को लखनऊ में हो गया था। 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा के बसी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, अलीगढ़ में 1 सितंबर को अरिष्टि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

Tags:    

Similar News