मित्रता का पुल:काली नदी पर 6 अस्थायी पुल के निर्माण का प्रस्ताव

पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक में सामरिक महत्व से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सबसे महत्वपूर्ण फैसला भारत की ओर से व्यास घाटी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को लेकर लिया गया। भूस्खलन की

Update: 2018-03-06 12:35 GMT
मित्रता का पुल:काली नदी पर 6 अस्थायी पुल के निर्माण का प्रस्ताव

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक में सामरिक महत्व से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सबसे महत्वपूर्ण फैसला भारत की ओर से व्यास घाटी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को लेकर लिया गया। भूस्खलन की वजह से इस रूट पर आवाजाही ठप पड़ गई थी। स्थानीय लोगों के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी इससे प्रभावित हो रहा था। बैठक में इस क्षेत्र के लिए नेपाल होते हुए पैदल रास्ते के निर्माण और काली नदी पर लकड़ी के दो अस्थायी पुल बनाने पर सहमति हो गई है।

भारत के लिए ये बेहद महत्वूर्ण फैसला है। इन पुलों के निर्माण से व्यास घाटी में आवाजाही सुचारू हो सकेगी, साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा भी। यहां लखनपुर और नजंग के बीच भूस्खलन हुआ था। जिससे संपर्क मार्ग बंद हो गए थे। बैठक में काली नदी पर प्रस्तावित छह अन्य पुलों के निर्माण के लिए भारत और नेपाल की सरकारों को प्रस्ताव भेजने की भी बात हुई। इसके साथ ही सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का फैसला भी लिया गया। खास तौर पर मानव तस्करी, वन्य जीवों के अंगों की तस्करी पर मिलजुल कर कार्य करने पर चर्चा हुई। जिसके लिए दोनों देशों के प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच लगातार संवाद रखने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी।

Tags:    

Similar News