UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022: यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022: जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-18 14:11 GMT

UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022 (Pic: Newstrack)

UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज यानी 18 फरवरी, 2023 को यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा 5 मार्च 2023 को राज्य के 13 जिलों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन दिशा निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

Direct link for UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022

UKPSC Junior Assistant Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतने पदों पर होनी हैं भर्ती

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर, 2022 को शुरू हुई थी और 20 दिसंबर, 2022 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 445 कनिष्ठ सहायक पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तिथि पर प्रवेश पत्र की एक प्रति अपने साथ रखें। किसी भी उम्मीदवार को बिना प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Tags:    

Similar News