Uttarakhand Accident: शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Uttarakhand Accident News Today: रात में जुलूस से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 11 बारातियों की मौत हो गई।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-22 05:20 GMT

एक्सीडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार- सोशल मीडिया)

Uttarakhand Accident News Today: उत्तराखंड के चंपावत (Champawat) में सोमवार की रात भीषण हादसा (Uttarakhand Mein Hadsa) हो गया। टनकपुर-चंपावत हाईवे (Tanakpur-Champawat National Highway) से जुड़े सुखीढांग-दंडामीनार मार्ग (Sukhidhang-Danda Minar Road) पर रात में जुलूस से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 11 बारातियों की मौत हो गई। वाहन दुर्घटना की सूचना आते ही कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद 11 शवों को खाई से निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 16 लोग सवार थे। जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोगों को अत्यधिक चोटें आई हैं। तीन लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे घर 

गंभीर रूप से घायल चालक और 2 अन्य लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार ये लोग टनकपुर की पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तड़के लगभग 3.20 बजे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल तत्काल पता नहीं चल सका है। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने या क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से वाहन अनियंत्रित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी बाराती काकनाई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। मरने वालों में ज्यादातर लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। हादसे में मरने वाले सभी लोग काकनाई के डंडा और कथोटी गांव के हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News