Uttarakhand Accident: अभी-अभी बड़ा हादसा उत्तराखंड में, खाई में गिरा वाहन, 6 की मौत
Uttarakhand Accident Today: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।;
एक्सीडेंट (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक)
Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बारात से लौट रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में ओवरलोड होने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया। यह घटना पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में घटित हुए है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार होने से वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए पौड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने दुख प्रकट किया है।
पौड़ी गढवाल. देवभूमि उत्तराखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसेण क्षेत्र में बारात से लौट रही गाड़ी अचानक अपना संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मारे जाने की खबर है जिसमें तीन तो सगी बहन बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जबकि इसकी वास्तविक क्षमता 10 लोगों की थी। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनका पौड़ी स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। जिले की सुदूरवर्ती गांव सिलोली से एक बारात डोगरी गांव आई थी। शाम को बारात में शामिल हुअ 15 लोग मैक्स गाड़ी से अपने गांव के लिए निकले। कुछ दुर पहुंचने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर स्योली-मल्ली नामक स्थान पर एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना को देखते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और वे भी घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए दौड़े।
ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य
ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के साथ एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी आई। फिर गांववालों की मदद से पुलिस औऱ एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य़ शुरू किया। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत स्पॉट पर ही हो गई। जबकि एक जख्मी ने पाबो स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। इस हादसे का शिकार तीन सगी बहनें दूष्टि (05), अंबिका (18) और मोनिका (20) भी हुईं।
पुलिस – प्रशसान ने फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा है। पैठाणी के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोलाका कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा। वैसे माना जा रहा है कि गाड़ी में क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हुई।