Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में भाजपा के 59 उम्मीदवारों की हुई घोषणा, यहां से लड़ेगे पुष्कर सिंह धामी
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनाव लड़ाया जा रहा है।;
Uttarakhand Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जिसके मुताबिक पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनाव लड़ाया जा रहा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम सूची से बाहर है क्योंकि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की बात कही थी। मदन कौशिक व यतीश्वरानंद स्वामी क्रमशः हरिद्वार व हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने इस बार 60 के पार नारा दिया है। जिन सीटों के नाम अभी घोषित नहीं किये गए हैं उनकी घोषणा जल्द ही कर दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है।
अन्य की बात करें तो घनशाली से शक्तिलाल शाह, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल और रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी को टिकट दिया गया है।
भाजपा की पहली सूची इस प्रकार है-
खटीमा विधानसभा सीट से पुष्कर सिंह धामी
यमुनोत्री विधानसभा सीट से केदार सिंह रावत
गंगोत्री से सुरेश चौहान
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से महेंद्र भट्ट
थराली विधानसभा सीट से गोपाल राम टम्टा
कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से अनिल नौटियाल
रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से भरत सिंह चौधरी
घनसाली शक्तिलाल शाह
देवप्रयाग से विनोद कंडारी
नरेंद्र नगर सुबोध उनियाल
प्रताप नगर विजय सिंह पंवार
घनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार
चकराता से राम शरण नौटियाल
विकासनगर से मुन्ना सिंह
सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर
धर्मपुर से विनोद चमोली
रायपुर से उमेश शर्मा काऊ
राजपुर रोड खजान दास
देहरादून कैंट सविता कपूर
मसूरी गणेश जोशी
ऋषिकेश से प्रेम चंद्र अग्रवाल
हरिद्वार से मदन कौशिक
बीएचईएल रानीपुरआदेश चौहान
ज्वालापुर से सुदेश राौठर
भगवानपुर मास्टर सत्यपाल
रुड़की से प्रदीप बत्रा
खानपुर से कुंवर रानी
मंगलौर से दिनेश पंवार
लक्सर से संजय गुप्ता
हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद
यमकेश्वर से रेनू बिष्ट
पौड़ी से राजकुमार
श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत
चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज
लैंसडाउन से दिलीप सिंह रावत
धारचूला से धन सिंह धामी
डिडिहाट से बिशन सिंह चुफाल
पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत
गंलोलीहाट से फकीर राम टम्टा
कपकोट से सुरेश गरिया
बागेश्वर से चंदर राम दास
द्वाराहाट से अनिल शाही
सल्ट से महेश जीणा
सोमेश्वर से रेखा आर्या
अल्मोडा से कैलाश शर्मा
लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल
चंपावत से कैलाश
भीमताल से राम सिंह कैड़ा
नैनीताल से सरिता आर्य
कालाडूंगी से बंशीधर भगत
रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट
जसपुरस से शैलेंद्र मोहन
काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा
बाजपुर से राजेश कुमार
गदरपुर से अरविंद पांडे
किच्छा से राजेश शुक्ला
सितारगंज से सौरभ बहुगुणा
नानकमत्था से प्रेम सिंह राणा