Uttarakhand Election: भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, प्रह्लाद जोशी ने ग्रहण करायी सदस्यता

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखण्ड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shreya
Update:2022-01-27 08:55 IST

किशोर उपाध्याय (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड समेत अन्य सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) की तारीख नज़दीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का रुझान अपनी ओर करने को लेकर लगे हुए हैं। ऐसे में सियासी उठा-पटक भी अपने चरम पर है। कई बड़े नेताओं का एक दल छोड़कर दूसरे दल जाना लगा हुआ है, मतदान को अभी मात्र कुछ दिन ही और शेष बचे हैं लेकिन नेताओं का दल-बदल जारी है।

इसी के मद्देनजर उत्तराखण्ड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) के दिग्गज नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) ने आज कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि बीते दिन ही किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीते दिन ही सभी वर्तमान पदों से निष्काषित कर दिया गया था। चुनाव के मद्देनज़र टिकट बंटवारे को लेकर बीते दिनों में काफी रस्सा-कसी नज़र आई थी, इसी दौरान किशोर उपाध्याय के बगावती तेवर भी देखने को मिले थे। 

हरीश रावत (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरीश रावत की बदली सीट

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) की निर्वाचन सीट बदलाने का फैसला बुधवार को जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची (Congress Candidate List 2022 Uttarakhand) में लिया गया। जैसा कि पूर्व में हरीश रावत का नाम नैनीताल की रामनगर विधानसभा सीट (Ramnagar Vidhan Sabha Seat) से चुनाव लड़ने को लेकर आ रहा था लेकिन अब उनकी सीट बदलकर उन्हें नैनीताल की ही लाल कुआं सीट (Lal Kuan Seat) आवंटित की गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि हरीश रावत को रामनगर से टिकग दिए जाने के बाद पार्टी के ही कई वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया था, जिसके चलते हाई कमान ने हरीश रावत की सीट बदलने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस की जारी तीसरी सूची में हैं निम्न उम्मीदवार-

1. नरेंद्र नगर - ओम गोपाल रावत

2. डोईवाला - गौरव चौधरी

3. ज्वालापुर (एससी आरक्षित) - रवि बहादुर

4. रुड़की - यशपाल राणा

5. हरिद्वार ग्रामीण - अनुपमा रावत

6. चौबट्टाखाल - केशर सिंह नेगी

7. सल्ट - रंजीत रावत

8. लाल कुआं - हरीश रावत

9. कालाढूंगी - महेश शर्मा

10. रामनगर - महेंद्र पल सिंह

भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड चुनावों के मद्देनज़र अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची (BJP Candidate List 2022 Uttarakhand) सार्वजनिक कर दी है। जारी इस दूसरी सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। यह सूची भाजपा के उत्तराखण्ड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने जारी की है।

दूसरी सूची में शामिल हैं निम्न उम्मीदवार-

1. केदारनाथ - शैली रानी रावत

2. झबरेड़ा (एससी आरक्षित) - राजपाल सिंह

3. पिरंकलियार - मुनीश सैनी

4. कोटट्वार - रीतू भूषण खंडूरी

5. रानीखेत - प्रमोद नौनवाल

6. जागेश्वर - मोहन सिंह मेहरा

7. लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट

8. हल्दवानी - जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला

9. रुद्रपुर - शिव अरोड़ा 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News