Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों को मिली जगह

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में 30 राष्ट्रीय नेताओं को प्रचारक बना गया है।

Published By :  Shreya
Update:2022-02-02 20:09 IST

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो - न्यूजट्रैक) 

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav) को लेकर चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। कांग्रेस और बीजेपी के धुंआधार प्रचार अभियान (Election Campaign) ने राज्य की सियासी फिजा को गरमा दिया है। इस बीच कांग्रेस ने उत्तराखंड (Congress Star Campaigners List) में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सूची में 30 राष्ट्रीय नेताओं को प्रचारक बना गया है। जिनमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), पूर्व प्रेसिडेंट राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 30 अन्य वरीय नेता शामिल हैं।  


सूची में गुलाम नबी आजाद भी शामिल

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व केंद्रीय गुलाम नबी आजाद का है। आजाद कांग्रेस के G-23 गुट के नेताओं में शामिल है। वो कई बार प्रमुखता से गांधी परिवार की कार्य़शैली पर सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में उन्हें मोदी सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार दिए जाने पर कांग्रेस के अंदर ही घमासान मच गया। पीएम मोदी और उनके बीच सहज संबंधों को गांधी परिवार औऱ उनसे जुड़े नेता सही नहीं मानते। हालांकि स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम डालकर कांग्रेस ने सबकुछ ठीक होने का संदेश देने की कोशिश की है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं या नहीं।

प्रियंका की वर्चुअल रैली

इससे पहले आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देहरादून में एक वर्चुअल रैली को संबोधित कर राज्य में पहली बार तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव प्रचार का आगाज किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका ने बीजेपी पर केवल धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वास्तिविक मुद्दों से पीछे हटने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस का घोषणात्र

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस का घोषणा पत्र भी लांच किया। पार्टी के घोषणा पत्र में युवाओं और महिलाओं को आकर्षित करने के लिए उनपर विशेष फोकस किया गया है। मसलन सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण, सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा औऱ पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत पद आरक्षित करने के वादे शामिल हैं। वहीं युवाओं को लुभाने के लिए 4 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है।

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए मतदान होंगे, जिसका परिणाम 10 मार्च को अन्य चार राज्यों के साथ आएगा। राज्य में इस बार मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच में है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए मैदान में उतरी हुई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News