Uttarakhand Hadsa: चार जवानों के शव बरामद, उत्तराखंड हिमस्खलन में लापता हुए थे सभी, तलाशी अभियान जारी

Uttarakhand News : त्रिशूल पर्वत पर हिसस्खलन में लापता हुए नौसेना के पांच जवानों में चार के शव तलाशी अभियान के दौरान मिले हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-02 17:07 GMT

त्रिशूल पर्वत की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Uttarakhand News : उत्तराखंड में त्रिशूल पर्वत पर बागेश्वर जिले में हिमस्खलन की वजह से चपेट में आई भारतीय नौसेना की एक टीम में से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हिसस्खलन में लापता हुए नौसेना के पांच जवानों में चार के शव तलाशी अभियान के दौरान मिले हैं।

हिमस्खलन में नौसेना के पर्वतारोही दल की टीम के फंसने की जानकारी मिलने पर नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (Nehru Institute of Mountaineering)(NIM), उत्तरकाशी से बचाव दल त्रिशूल पर्वत के लिए रवाना हो गया था। जिसे तलाशी अभियान के चलते चार लोगों के शव मिले हैं। यह तलाशी अभियान शनिवार को हेलिकॉप्टर की सहायता से चलाया गया है।

हिमस्खलन में लापता हुए पर्वतारोही

इस बारे में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि चोटी के रास्ते में देखे गए लोग भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण दल के सदस्य हो सकते हैं जो शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद लापता हो गया था। लेकिन बचाव दल अभी भी घटनास्थल के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में रुकावट आ रही है।

एनआईएम के प्राचार्य कर्नल बिष्ट ने कहा, " बचाव दल के सदस्य सतलुज शिविर दो तक पहुंच चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वे कल तक जगह पर पहुंच जाएंगे।"


आपको बता दें, कि एनआईएम, उत्तरकाशी से बचाव दल की एक टीम, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग और गढ़वाल स्काउट्स के जवान एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचाई वाले त्रिशूल पर्वत की चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस चोटी पर चढ़ाई के दौरान ये प्राकृतिक घटना हो गई।

माउंट त्रिशूल चमोली जनपद की सीमा पर कुमांऊ के बागेश्वर जनपद में है। 3 चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल पर्वत कहते हैं।

आपको बता दें कि मुम्बई से नौसेना का 20 सदस्यीय दल 3 सितंबर को मुंबई से रवाना हुआ था और उनमें से 10 पर्वतारोहियों ने आज सुबह अपनी यात्रा का आखिरी चरण शुरू किया था लेकिन वे त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन में फंस गये हैं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि-"हिमस्खलन में फंसे 10 पर्वतारोहियों में 5 तो सुरक्षित हैं लेकिन बाकी के 5 सैनिकों की तलाश एवं बचाव कार्य सेना, वायुसेना एवं राज्य आपदा प्रबंधन बल के साथ तालमेल बनाते हुए की जा रही है।''


Tags:    

Similar News