मार्च का पहला हफ्ता ऋषिकेश के लिए बहुत खास होने वाला है

Update: 2018-02-17 13:45 GMT

देहरादून : मार्च का पहला हफ्ता ऋषिकेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। विश्व स्तरीय योग महोत्सव के साथ यहां बीटल्स ग्रुप की याद में विश्वस्तरीय कार्यक्रम की भी तैयारी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ये कार्यक्रम कर रहा है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ये जानकारी दी।

ये भी देखें : उत्तराखंड : तेजतर्रार आईएएस ज्योति खैरवार की जुबान फिसली

इन आयोजनों में देश-विदेश के लोग ऋषिकेश आएंगे। एक से आठ मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान 4 मार्च से बीटल्स महोत्सव शुरू हो जाएगा जो 6 मार्च तक चलेगा। बीटल्स के ऋषिकेश आने के 50 साल पूरे हो रहे हैं। इसी लिए गोल्डन जुबली यहां मनायी जाएगी। विश्वप्रसिद्ध म्यूजिक बैंड बीटल्स ग्रुप 16 फरवरी 1968 में ऋषिकेश आया था। यहां महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया में वो रुके। बीटल्स ग्रुप के सदस्यों ने यहां योग सीखा। इस दौरान कई सुपरहिट गाने भी लिखे। बीटल्स ग्रुप को ढूंढ़ते हुए विश्व मीडिया यहां आ पहुंचा। उनकी मौजूदगी से ऋषिकेश को विश्व स्तर पर योग की नगरी के रूप में पहचान मिली।

मार्च में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का केंद्र वही चौरासी कुटिया होगा जहां बीटल्स रुके थे. पर्यटन विभाग ने कार्यक्रम के लिए लिवरपूल से फैव फोर बैंड को बुलाया है. बैंड यहां बीटल्स के गीतों पर अपनी प्रस्तुति देगा। इस दौरान और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें देसी-विदेशी कलाकार परफॉर्मेंस देंगे।

Tags:    

Similar News