Salman Khan Video: सलमान खान ने देसी स्टाइल में चूल्हे पर बनाया खाना, वीडियो हुए वायरल

Salman Khan Video: वायरल वीडियो में सलमान खान खुद खाना बना रहे हैं, परन्तु मजे की बात ये हैं कि वह देसी स्टाइल में खाना बना रहे हैं। वह चूल्हे पर खाना बना रहे हैं, वह भी काफी एन्जॉय और फन करते हुए।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-12-05 05:17 GMT

Salman Khan Video(video-social media)

Salman Khan Video: बॉलीवुड की शान सबके दिलो की जान सलमान खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस इन्हे देखना काफी पसंद करते हैं, सलमान खान अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं। परन्तु वह हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालते रहते हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होते हैं। भाईजान ने हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन मनाया है और उनके जन्मदिन की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें से एक वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है, जिसमें वह देसी तड़का स्टाइल चूल्हे में खुद खाना बना रहे हैं।

भाईजान ने एन्जॉय करते हुए बनाया खाना, देसी तड़का लगा कर कर दिया फैंस को खुश

वायरल वीडियो में सलमान खान खुद खाना बना रहे हैं, परन्तु मजे की बात ये हैं कि वह देसी स्टाइल में खाना बना रहे हैं। वह चूल्हे पर खाना बना रहे हैं, वह भी काफी एन्जॉय और फन करते हुए। उनके साथ एक्ट्रेस बीना काक भी है, जो उन्हें खाना बनाने में मदद करते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस उन्हें मसाले पकड़ा रही है, जिसपर सलमान खान उनके मजे भी लेते हैं। उन्हें हर मसलो के बारे में बताते हैं, और वह बहुत ही ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान एक दम प्रोफ़ेशनल कुक लग रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वह कुछ टेस्टी बना रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर filmycook ने शेयर किया है, वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा थोड़ा सा थ्रोबैक सलमान खान के कुकिंग सेश में, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। अपने फेवरेट अभिनेता को इस अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं, साथ में मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं। दिल वाले इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं, एक्टर की एक्टिंग के साथ अब लोग इनकी कुकिंग के भी दीवाने हो गए है।

Tags:    

Similar News