35 आतंकी ढेर! सेना ने कर दी बड़ी कार्रवाई, हिल गया पाकिस्तान

अफगानिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। अफगानिस्तान में सेना ने तालिबान पर कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के एक प्रमुख कमांडर सहित 35 आतंकियों को मार गिराया है।

Update: 2019-09-01 13:20 GMT

नई दिल्ली : अफगानिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। अफगानिस्तान में सेना ने तालिबान पर कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के एक प्रमुख कमांडर सहित 35 आतंकियों को मार गिराया है। आपको बता कि पहले भी अफगानिस्तान की सेना और तालिबान आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 3 जवान मारे गए थे। और 11 जवान घायल हो गए थे।

यह भी देखें… 370 पर राहुल के बयान की पाकिस्तान में तारीफ होती हैः अमित शाह

अफगानिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर हमला

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के अनुसार, अफगानिस्तान के कुंदुज में सेना ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। तालिबान आतंकवादियों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। इससे पहले अफगानिस्तान स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था।

जिसमें जलालाबाद में हुए इस आतंकी हमले में 66 लोग घायल हो गए थे। यह हमला अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले हुआ था। इस हमले के बाद अफगानिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को टाला गया था।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की के अनुसार सचिवालय ने राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी के निर्देश पर अफगानिस्तान के स्वतंत्रता समारोह के आयोजन को टाल दिया। राष्ट्रपति गनी ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की थी।

यह भी देखें… IGI एयरपोर्ट पर कश्मीरी पत्रकार और लेखक गौहर गिलानी को देश से बाहर जाने से रोका

उस हमले पर भारत ने की थी निंदा

काबुल में घातक बम हमले की भारत ने कड़ी निंदा की, और इस आंतकी हमले के साजिशकर्ताओं और उन्हें शरण देने वालों को तत्काल कानून के कटघरे में खड़ा करने की मांग की।

विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बयान में कहा गया है, "भारत इस जघन्य आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं और उन्हें शरण देने वालों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा करने का आह्वान करता है।"

यह भी देखें… लुटेरी दुल्हनिया से सावधान: खूबसूरती पर मत जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

Tags:    

Similar News