फ्रांस के बाद अब इस देश ने की मुस्लिमों पर कड़ी कार्रवाई, मस्जिदों को किया बंद

ऑस्ट्रिया की सरकार ने आईएसआईएस के आतंकवादी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कई मस्जिदों को बंद कर दिया है। इन मस्जिदों में आतंकवादियों का बार-बार आना जाना था। वियना में भीषण आतंकवादी हमला हुआ था।

Update: 2020-11-07 14:18 GMT
ऑस्ट्रिया की सरकार ने आईएसआईएस के आतंकवादी हमले के बाद कट्टर मुस्लिमों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कई मस्जिदों को बंद कर दिया है।

नई दिल्‍ली: फ्रांस में कार्टून विवाद के बाद कई इलाकों में आतंकी हमला हुआ है। इसके साथ ही ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड में भी आतंकी हमला हुआ। आतंकी हमलों के बाद फ्रांस ने कट्टर मुस्लिमों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की थी। इसके साथ ही कई मस्जिदों को बैन कर दिया।

अब ऑस्ट्रिया की सरकार ने भी आईएसआईएस के आतंकवादी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कई मस्जिदों को बंद कर दिया है। इन मस्जिदों में आतंकवादियों का बार-बार आना जाना था। वियना में भीषण आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में चार लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हो गए थे। आतंकी हमले को 20 साल के कुजतिम फेजुजलाई नाम के आतंकी ने अंजाम दिया था। इस आतंकी को पुलिस ने मार गिराया था।

मस्जिदों को तुरंत किया बंद

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की सरकार ने वियना में दो मस्‍जिदों को तुरंत बंद कर दिया है। आशंका है कि इन संस्थानों ने फेजुजलाई को कट्टरपंथी बनाने का काम किया था। यह मस्जिदें ओटकिंग जिले में स्थित है।

ये भी पढ़ें...अर्नब पर जमकर प्रदर्शन: गिरफ्तारी से नाराज हुआ UP, ऐसे किया गया विरोध

जांच में पाया गया कि आतंकवादी इन दोनों स्थानों पर अक्सर जाते आते थे। देश के गृह मंत्री कार्ल नेहमर का कहना है कि हम एक हिंसक अपराधी के साथ डील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक रूप से इस्लाम में सहानुभूति रखने वालों के नेटवर्क का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें...रो-पैक्स फेरी सेवा : PM मोदी 8 नवंबर को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या होगा इम्पैक्ट

राष्ट्रीय कानून के नियमों को तोड़ने के बाद हुई कार्रवाई

ऑस्ट्रिया के इस्लामिक धार्मिक समुदाय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद वे एक आधिकारिक मान्यता प्राप्त मस्जिद को बंद कर दिया है। संगठन ने बयान में कहा है कि इन मस्जिदों ने धार्मिक सिद्धांत और संविधान के नियम तोड़ने का काम किया है जिसके कारण इसे बंद किया गया है। मस्जिद ने इस्लामी कानूनों को संचालित करने वाले राष्ट्रीय कानून के नियमों को भी तोड़ा था।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति चुनाव: जो बाइडेन जीते तो सबसे पहले क्या काम करेंगे, यहां जानें

ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी और मस्जिद को भी कट्टरपंथी इस्लामवादियों से संबंध रखने का दोषी पाया जाता है तो सरकार उसको भी बंद कर देगी। मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रियाई सरकार मस्जिदों को बंद करेगी, क्‍योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

दोस्तो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News