Paris Olympic 2024 पर संकट के बादल! पेरिस में हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क पर हमला, आगजनी-तोड़फोड़, कई यात्री फंसे

Paris Olympic 2024: यूरोस्टार ने पेरिस-लंदन ट्रेनों को रद्द कर दिया है, परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्गीटे ने बताया है कि आग लगने की जगहों से आग लगाने वाले उपकरणों पाए गए हैं।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2024-07-26 10:20 GMT

Paris Olympic 2024

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस के हाई-स्पीड टीजीवी रेल नेटवर्क पर आगजनी और तोड़फोड़ की कई घटनाएं हुईं, जिससे कम से कम आठ लाख यात्रियों की यात्रा बाधित हुई है। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला नहीं कहा है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि ट्रैकसाइड सिग्नल बॉक्स में आग लगा दी गई है और लाइनों पर केबल काट दिए गए हैं, जिससे फ्रांस के उत्तर और पूर्व में बड़ी गड़बड़ी हुई है।

फ्रांसीसी परिवहन मंत्री का बयान

फ्रांसीसी परिवहन मंत्री ने कहा, कई टीजीवी लाइनों को निशाना बनाया गया। मैं इन आपराधिक कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करता हूं। अधिकारियों ने कहा कि तोड़फोड़ की वारदातों के चलते 25 लाख लोगों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। ट्रेन नेटवर्क अभी कई दिन तक बाधित रहेगा। यूरोस्टार ने पेरिस-लंदन ट्रेनों को रद्द कर दिया है।परिवहन मंत्री पैट्रिस वर्गीटे ने बताया है कि आग लगने की जगहों से आग लगाने वाले उपकरणों पाए गए हैं। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ये हमले सुनियोजित थे।

टीजीवी नेटवर्क को पुंग बनाने की कोशिश 

फ्रांस के राष्ट्रीय रेलवे संचालक एसएनसीएफ ने कहा है कि ये हमले टीजीवी नेटवर्क को पंगु बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किये गए हैं। हमलों ने इसकी अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी लाइनों को प्रभावित किया है। प्रभावित लाइनों पर यातायात "लभारी रूप से बाधित हुआ है। फ्रांस पहले भी कई बार आतंकी हमलों का निशाना बना है। इसके अलावा, देश में आगजनी भी फर्क बड़ी समस्या है। फ्रांस में बड़ी संख्या में विदेशियों के आने से स्थितियां खराब ही हुईं हैं।

Tags:    

Similar News