ब्रिटेन के ब्लेनहेम पैलेस से सोने का कमोड चोरी, कीमत जान रह जायेंगे दंग

ऑक्सफोर्डशायर में ब्लेनहिम पैलेस से पूरी तरह सोने से बना एक टॉयलेट (शौचालय) चोरी हो गया। 18 कैरेट सोने से बने और 50 लाख डॉलर (लगभग 35.5 करोड़ रुपये) से ज्यादा मूल्य के इस शौचालय को आर्ट प्रदर्शनी में रखा गया था।

Update: 2023-04-30 18:59 GMT

लंदन: ऑक्सफोर्डशायर में ब्लेनहिम पैलेस से पूरी तरह सोने से बना एक टॉयलेट (शौचालय) चोरी हो गया। 18 कैरेट सोने से बने और 50 लाख डॉलर (लगभग 35.5 करोड़ रुपये) से ज्यादा मूल्य के इस शौचालय को आर्ट प्रदर्शनी में रखा गया था।

इस महल में 12वें ड्यूक मार्लबोरो और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: यहां ज़िंदा मिसाइलों पर घर बनाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

पुलिस ने बताया कि इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान ने अपनी आर्ट प्रदर्शनी में इस शौचालय को रखा था। लंदन से पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित इस पैलेस में लगी प्रदर्शनी को दो दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था।

पुलिस को शनिवार की सुबह 4.57 बजे टॉयलेट चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस के एक बयान के मुताबिक घटना को अंजाम देकर चोर वहां से करीब 4.50 बजे फरार हो गए थे। मामले में 66 साल के एक व्यक्ति को चोरी के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें...कही मूंछ रखने पर रोक तो कही घोड़ी चढ़ने पर टोक, ये है पांच अजब -गजब केस

पुलिस का कहना है कि चोरी गए टॉयलेट को अभी बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन इसे खोजने की और अपराधियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने किसी भी गवाह को पुलिस से संपर्क करने की भी अपील की है।

अमेरिका नाम से था मशहूर

'अमेरिका' के नाम से जाने जाने वाले इस टॉयलेट को सबसे पहले न्यूयॉर्क सिटी में साल 2016 में गगेनहाइम में प्रदर्शित किया गया था। अमेरिका नामक टॉयलेट को एक बार लोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ऑफर किया गया था।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इन देशों की दो से ज्यादा हैं राजधानियां…

ब्लेनहाइम पैलेस में इस टॉयलेट को उस कमरे के पास लगाया गया था, जिसमें चर्चिल का जन्म हुआ था।

Tags:    

Similar News