Bird Flu: कोरोना के बीच बर्ड फ्लू का कहर, पहली बार इंसानों में नए स्ट्रेन की पुष्टि

Bird Flu: चीन के हेनान प्रांत में चार साल के बच्चे में पांच अप्रैल को बुखार व अन्य लक्षणों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद जब उसकी जांच की गई तो उसमें बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-27 04:37 GMT

बर्ड फ्लू (फोटो-सोशल मीडिया)

Bird Flu: चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बर्ड फ्लू के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। यहां के हेनान प्रांत में बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। ये स्ट्रेन एक चार साल के लड़के में पाए गए। जोकि बुखार के अलावा अन्य लक्षणों से ग्रसित था। जिसकी बाद में हुई जांचों के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

हैरानी की बात ये है कि अभी तक बर्ड फ्लू के मामले पक्षियों, मुर्गियों और जानवरों में आ रहे थे, लेकिन ये पहला किस्सा है जब इंसानी जगत में इसके होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल ये भी कहा गया है कि अन्य लोगों में इस संक्रमण के फैलने का खतरा कम है।

बर्ड फ्लू के नए स्ट्रेन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, चीन के हेनान प्रांत में चार साल के बच्चे में पांच अप्रैल को बुखार व अन्य लक्षणों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद जब उसकी जांच की गई तो उसमें बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा बताया गया है कि लड़के के संपर्क में रहने वाले लोगों में संक्रमण नहीं मिला है। साथ ही जांच में ये भी पाया गया कि चार वर्षीय लड़का अपने घर में मुर्गियों और पक्षियों के संपर्क में था।

जबकि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा बर्ड फ्लू के बारे में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन में इंसानों को प्रभावी ढंग से संक्रमित करने की क्षमता न के बराबर है।

जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर संक्रमित महामारी के फैलने का खतरा कम है। इस बारे में विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन अभी तक घोड़ों, कुत्तों, पक्षियों में पाया गया था। हालाकिं अभी तक इंसानों में इस वैरिएंट के मिलने की खबर सामने नहीं आई थी। 

Tags:    

Similar News