चीन फिर घुर्राया: भारत को दे रहा चेतावनी, दोस्ती से उड़ी इसकी नींद

चीन को भारत और ताइवान में व्यापार समझौते को लेकर वार्ता की अटकलों के बीच काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी दी है कि भारत को ताइवान (Taiwan) के साथ व्यापार करना भारी पड़ सकता है।

Update: 2020-10-23 05:18 GMT
चीन को भारत और ताइवान में व्यापार समझौते को लेकर वार्ता की अटकलों के बीच काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी दी है।

बीजिंग: ताइवान को धमकी देकर डरा रहे चीन(China) को अब चिंताएं सताने लगी हैं। चीन को भारत और ताइवान में व्यापार समझौते को लेकर वार्ता की अटकलों के बीच काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी दी है कि भारत को ताइवान (Taiwan) के साथ व्यापार करना भारी पड़ सकता है। इसी कड़ी में ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अपने संपादकीय में लिखा, 'सीमा, आर्थिक और व्‍यापरिक मोर्चे पर कई महीने से उकसावे की कार्रवाई के बाद भारत ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह ताइवान कार्ड पर और ज्‍यादा खतरा उठाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें...प्रेसिडेंशियल डिबेट: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दिया ये बड़ा बयान, जानकर आएगा गुस्सा

भारत ताइवान के साथ व्‍यापारिक वार्ता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ताइवान के साथ व्‍यापारिक वार्ता करने जा रहा है। इस पर चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि ताइवान कार्ड से चीन के लक्ष्‍मण रेखा को चुनौती मिलेगी और भारत को यह ज्ञान होना चाहिए कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।'

ताइवान-भारत की वार्ता के संबंध में विश्व व्यापार संगठन(WTO) के चीनी विशेषज्ञ हूओ जियांगउओ ने कहा कि नियमों के अनुसार, भारत ताइवान के साथ अलग से कोई समझौता नहीं कर सकता है। लेकिन भारत के नेता विद्वेषपूर्ण इरादे से चीन से और ज्‍यादा दुश्‍मनी मोल लेना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत इसके जरिए चीन पर दबाव डालकर सीमा पर लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है।

(फोटो: सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...बिहार में आज पीएम मोदी और राहुल की टक्कर, नीतीश और तेजस्वी भी संभालेंगे मोर्चा

भारत को धमकी

ऐसे में इसी कारण से अमेरिका के साथ सैन्‍य ड्रिल करने जा रहा है। चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि ताइवान कार्ड खेलने और चीन के मुख्‍य हितों को अनदेखा करने से भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही भारत को धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें...जो बिडेन- कोरोना से 220,000 अमेरिकी लोगों की मौत के बाद ट्रंप चुनाव के लिए अयोग्य

इसी सिलसिले में चीनी विदेश मंत्रालय ने ताइवान के साथ भारत के व्यापार समझौते पर कहा कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है। वन चाइना थ्योरी को भारत समेत दुनिया के सभी देशों ने माना है।

ऐसे में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ताइवान द्वीप के साथ किसी भी देश के आधिकारिक आदान-प्रदान का दृढ़ता से विरोध करता है। विशेषकर ऐसे देश जिनका चीन के साथ राजनयिक संबंध है। हम इससे संबंधित मुद्दों पर विवेकपूर्ण और उचित तरीके से विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें...मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, यहां है बड़ा खतरा

Tags:    

Similar News