70वीं वर्षगांठ: चीन के जश्न में पड़ गया खलल, जिसका डर था आखिर वही हुआ

चीन ने 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जोरदार जश्‍न मनाया। इसके साथ हथियारों का भी प्रदर्शन किया। हालांकि चीन की खुशी में खलल पड़ गया। हांगकांग में एक प्रदर्शनकारी को गोली लग गई। चीन में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के शासन के 70 साल पूरे होने पर जश्‍न मनाया गया।

Update: 2023-06-28 12:46 GMT

नई दिल्ली: चीन ने 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जोरदार जश्‍न मनाया। इसके साथ हथियारों का भी प्रदर्शन किया। हालांकि चीन की खुशी में खलल पड़ गया। हांगकांग में एक प्रदर्शनकारी को गोली लग गई। चीन में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के शासन के 70 साल पूरे होने पर जश्‍न मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, फिर भी यह अनहोनी हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारी को सीने में गोली लगी है। चीन अब तक प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलेट का इस्‍तेमाल कर रहा था, लेकिन यह पहली बार है जब लाइव राउंड का इस्‍तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी ने बताया, इस बड़ी स्कीम से 11 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी को गोली लगी है कि उसकी उम्र 18 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि युवक की सर्जरी की गई, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि उसकी मौत हो गई या वह जिंदा है? हालांकि, पुलिस का दावा है कि गोली युवक के कंधे में लगी है।

हांगकांग में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबर अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सुर्खियों में आ गई है और इसे लेकर पूरी दुनिया में चीन की कड़ी आलोचना भी हो रही है।

यह भी पढ़ें...36 घंटे ऐतिहासिक! कल से यूपी विधानसभा सत्र की होगी शुरुआत

हांगकांग में क्यो हो रहा है विरोध

150 साल तक ब्रिटेन का उपनिवेश रहा हांगकांग। 1842 के युद्ध के बाद हॉन्‍ग कॉन्‍ग में ब्रिटिश शासन स्‍थापित हुआ।

1997 में हांगकांग ब्रिटिश हाथों से निकलकर चीन के साथ मिल गया। चीन ने उस वक्‍त वादा किया वह हांगकांग की स्‍वायत्‍ता हमेशा बरकरार रखेगा, लेकिन अब हांगकांग के लोगों को लगता है कि चीन की उनकी आजादी छिन रहा है।

यह भी पढ़ें...कभी भी हो सकता है लैंडर विक्रम से संपर्क! चंद्रयान-2 पर इसरो का बड़ा बयान

यह तो हांगकांग में लंबे समय से लोकतंत्र के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन मौजूदा आंदोलन एक विधेयक के विरोध में चल रहा है। इस विधेयक में प्रावधान है कि हांगकांग का कोई नागरिक अगर अपराध करता है तो उस पर चीन में मुकदमा चलाया जा सकता है।

मौजूदा प्रदर्शन चीन के लिए बड़ी चिंता का सबब इसलिए भी बन गए हैं, क्‍योंकि इनमें न केवल आम लोग बल्कि सिविल सर्वेंट भी कूद गए हैं।

हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों से चीन काफी बौखला गया है। वह विरोध के पीछे अमेरिका तक का हाथ बता चुका है।

हांगकांग के लोग चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की सख्‍त नीति से बेहद नाराज हैं।

Tags:    

Similar News