ऐसा आलीशान घर: चारो तरफ नजर आ रहा पानी-पानी, किस्मत वाले ही रहते हैं यहां

यह घर पानी पर तैरता है। जानते हैं इस घर की खासियत। कोस्टलाइन ने इस घर का नाम हेक्सी रखा है। घर को एक जगह स्थित रखने के लिए 16 बड़े एंकर का इस्तेमाल किया गया है।

Update: 2020-12-28 07:36 GMT
ऐसा आलीशान घर: चारो तरफ नजर आ रहा पानी-पानी, किस्मत वाले ही रहते हैं यहां photos (social media)

चीन : ज्यादातर लोग कश्मीर घूमने गए होंगे तो लोगों ने शिकारा झील को जरूर देखा होगा और इसका आनंद भी लिया होगा। आपको बता दें कि यह नाव डल झील पर स्थित एक नाव है जो पानी के बीचो बीच तैरती है। अगर आपको नाव की जगह ऐसे घर में रहने का मौका मिले जो पानी पर तैरता हो। चीन के व्यक्ति ने इस तरह के घर को सच में बना लिया है। इस घर का निर्माण 45 लाख रुपये लगाकर किया गया है। ये घर पानी पर बना हुआ है। यह घर चीन के फुजिआन प्रॉविंस में बना हुआ है।

इस घर की खासियत

चीन का एक व्यक्ति जिसे लोग उसके निक नेम से जानते हैं। आपको बता दें कि इस युवा आंत्रप्रेन्योर का नाम कोस्टलाइन है। जिसने पानी में घर को बनाया है। यह घर पानी पर तैरता है। जानते हैं इस घर की खासियत। कोस्टलाइन ने इस घर का नाम हेक्सी रखा है। घर को एक जगह स्थित रखने के लिए 16 बड़े एंकर का इस्तेमाल किया गया है।

प्रत्येक एंकर का वजन एक टन है। इस घर को कहीं ले जाना हो तो पॉवर बोट के सहारे इसे आसानी से ले जाया जा सकता है। इस 600 स्क्वायर मीटर के घर में काफी इंडोर और आउट डोर जगह है। 2019 में यह घर बना था तब से कोस्टलाइन इस घर को वैकेशन की जगह ले जाकर इस्तेमाल करते हैं।

घर बनाने में करना पड़ा इन समस्याओं का सामना

कोस्टाइन ने इस घर को जितना मुश्किल सोचा था यह घर बनाने में उससे कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घर का बेस मजदूरों के चलने से काफी हिलता था। जिसके ऊपर खड़े होने पर मुश्किल होती थी। तेज हवाओं के दौरान भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस घर की संरचना स्टील से बनी हुई थी। कोस्टाइन चाहते थे की इस घर में ज्यादा कांच का इस्तेमाल करें लेकिन इस घर को ठोस न होने के कारण कांच के टूटने का दर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें… कोरोना का तांडव: मचा रही महातबाही, अमेरिका में चंद सेकेंड में इतनी मौतें

कैसे आया घर बनाने का आइडिया

कोस्टाइन साउथ सी चाइना के एक टापू डॉन्गशान काउंटी में रहते हैं। उनका बचपन समुद्र के किनारे ज्यादा गुजरा है। इन्होंने अपना अधिकतर समय मछली पकड़ते हुए गुजारा है। उन्होंने समुद्र काफी पसंद है वो हमेसगा अपने दोस्तों से समुद्र की सुंदरता के बारे में बाते करते थे। एक दन अचानक से अपने दोस्तों के बीच समुद्र में घर बनाने की बात छिड़ी। इन दोनों ने रात भर इस पर विचार किया और सुबह होते ही इस पर तय कर लिया कि वो एक फ्लोटिंग हॉउस बनाएंगे जो पानी में तैरता हो।

ये भी पढ़ें…चीन में मुसलमानों का नरसंहार! अमेरिका ने लिया ये बड़ा फैसला, अब क्या करेगा ड्रैगन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News