डे इन हिस्ट्री, 23 अक्टूबर: इस दिन जापान में आये भूकम्प ने 85 हजार लोगों को कर दिया था बेघर
लखनऊ: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन हर दिन इतिहास के बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 23 अक्टूबर के इतिहास के लिए भी यही मायने हैं। इस दिन इतिहास की कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। जिसमें आज ही के दिन जापान में हुई एक घटना भी शामिल है।
इस दिन 2004 को यहां आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया था। इस तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई थी। भारी जान माल और सम्पत्ति का नुकसान हुआ था। तो आईए नज़र डालते हैं, इस दिन घटी कुछ ऐतिहासिक घटनाओं पर:-
इतिहास के पन्नों में आज के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें ये प्रमुख है:
1.मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में 1764 को पराजित हुआ।
2.महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन 1850 में शुरू हुआ।
3.ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में 1910 में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
4.न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर 1915 में प्रदर्शन किया।
5.नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
ये भी पढ़ें...‘डे’ इन हिस्ट्री 11 सितम्बर: विवेकानंद ने शिकागो में दिया था ऐतिहासिक भाषण, ‘सत्याग्रह’ आन्दोलन का बजा था बिगुल
6.संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में 1946 को पहली बार बैठक।
7.चीन और जापान ने 1978 में चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
8.हंगरी ने स्वयं को 1989 में गणराज्य घोषित किया।
ये भी पढ़ें...‘डे’ इन हिस्ट्री, 1 सितंबर: जर्मनी ने किया पोलैंड पर हमला, शुरू हुआ द्वितीय विश्व युद्ध
9.हंगरी सोवियत संघ से 1989 में 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
10.जापान ने 1998 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
ये भी पढ़ें...डे इन हिस्ट्री 23 अगस्त: आज ही के दिन छापी गई थी बाइबिल की पहली प्रति