भीषण भूकंप से थर्राया देश: 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दहशत में लोग

अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई जिलों में इमारतें ढह गईं और मलबे में लोगों के दबे होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई अन्य क्षेत्रों में भी संपत्तियों को नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव चलाया जा रहा है।

Update: 2020-10-31 06:37 GMT
इतना भीषण भूकंप आने के बाद लोग घबराहट में सड़कों पर भागने लगे। इस्तांबुल और ग्रीक के समोस द्वीप में भी भूकंप के जोरदार झटके लगे।

लखनऊ: पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है। भूकंप के कारण तुर्की में कई इमारतें धाराशाही हो गई हैं, वहीं ग्रीस में सुनामी आ गई है। तुर्की में इमारतों के गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 700 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही इमारतों के गिरने के कारण मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है

इतना भीषण भूकंप आने के बाद लोग घबराहट में सड़कों पर भागने लगे। इस्तांबुल और ग्रीक के समोस द्वीप में भी भूकंप के जोरदार झटके लगे। दोनों देशों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं और तुर्की के इजमिर शहर के कई इलाकों में पानी घूस गया। इतना पानी भर गया कि वहां मछलियां तैरने लगीं। दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गयीं हैं। भूकंप से ऐसा सैलाब आया कि सड़कों पर फ्रिज, फर्नीचर, कारें बहने लगीं।

तुर्की में भयानक भूकंप के बाद 196 आफ्टरशॉक्स और शुक्रवार रात 23 बार 4 की तीव्रता वाले भूकंप आए। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि 17 इमारतें खंडहरों में बदल गई हैं।

ये भी पढ़ें...भैंस और बछड़े के मुंडन में औरतों ने गाए गीत, 500 लोगों ने भरपेट किया भोजन

Full View

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई जिलों में इमारतें ढह गईं और मलबे में लोगों के दबे होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई अन्य क्षेत्रों में भी संपत्तियों को नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव चलाया जा रहा है। समोस द्वीप में दीवार गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...दिल्ली की हवा जहरीली: प्रदूषण से हालत गंभीर, लोगों की बढ़ी परेशानी

भीषण भूकंप के बाद कई घंटों तक अफरातफरा का माहौल रहा। लोगों के मन में खौफ पैदा हो गया। लोग दहशत में घरों से निकलकर भागने लगे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप के दौरान सामोस और अन्य प्रायद्वीपों के निवासी अपने-अपने घरों से भागने लगे। इसके साथ ही कई जगहों पर चट्टान गिरी हैं।

ये भी पढ़ें...तुर्की में भारी तबाही, भीषण भूकंप से आयी सुनामी, मचा हाहाकार

इसलिए आया भयानक भूकंप

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्रीस के नोन कार्लोवसियन शहर के उत्तर-पूर्व में 14 किलोमीटर की दूरी पर था। बताया गया है कि जमीन से कम गहराई पर इस भूकंप का केंद्र था जिसके कारण इतने तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसी वजह से इमारतों को नुकसान पहुंचा और मिनी सुनामी आई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News