चीनी जवानों की मौत: भारतीय सेना ने लद्दाख में बिछाई लाशें, ड्रैगन ने जारी किये नाम

चीन ने पहली बार माना कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। चीन ने मारे गए अपने पांच सैनिकों की जानकारी साझा की है।

Update: 2021-02-19 03:57 GMT

लखनऊ: पिछले साल मई-जून में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों देशों की सेना को काफी हानि हुई थी, भारत की 20 जवान शहीद हो गए थे, वहीं चीन के भी करीब 45-50 सैनिकों के मारे जाने की खबर थी लेकिन चीन ने कभी नहीं माना कि उनके जवान भी शहीद हुए। कहा जाता है कि उस समय तो जिनपिंग सरकार ने अपने शहीद सैनिकों के लिए शोक सभाएं तक नहीं रखी थीं। हालाँकि अब चीन को अपने शहीद सैनिकों की याद आई है।

चीन को गलवान झड़प में शहीद अपने 5 जवानों की आई याद

दरअसल, चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। चीन ने अब मई में हुई खूनी झड़प के दौरान मारे गए अपने पांच सैनिकों की जानकारी साझा की है। बता दें कि इस झड़प में पीएलए के 50 जवानों के शहीद होने की जानकारी है। हालांकि चीन गलवां घाटी में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है।

ये भी पढ़ेंःधमाके से उड़ेगी चीनी सेना: सीमा पर अब भारत का K9-Vajra Tank, कांपेगें दुश्मन देश

चीन ने पहली बार कबूली अपने सैनिकों की मौत

हाल ही में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के जरीए देश की केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया। ग्लोबल टाइम्स में उनके नामो को भा सांझा किया गया। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन का नाम शामिल है।

चीन ने अब तक अपने शहीद जवानों का सही आकंड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन पिछने दिनो गलवान से ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें चीनी सैनिकों की कब्र वहां नजर आ रही थीं। चीन ने अपने शहीद सैनिकों के लिए गलवान में मेमोरियल तैयार करवाया है।

कब्र पर लिखा, भारत से संघर्ष में हुई मौत

जो तस्वीर सामने आई है, वह गलवान की बताई जा रही है। यहां चीनी सैनिकों की कब्र बनी हुई है। चीनी सैनिकों की मेमोरियल पर मंदारिन भाषा में लिखा हुआ है कि ‘जून 2020 में सीमा पर भारत से संघर्ष में शहीद’। स्पष्ट है कि ये कब्र जून में मरे गए चीनी सैनिकों की हैं। इन कब्रों पर सैनिकों और अधिकारीयों के नाम भी है। लिखा गया है, ‘शहीद चेन शियानग्रोंग की कब्र, चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 13वीं रेजिमेंट के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले की यूनिट 69316 इकाई के सैनिक।’ सैनिक का जन्म दिसंबर 2001 में फुजियान प्रांत के पिंगनान काउंटी में हुआ था।

ये भी पढ़ेंःसेना का जुगाड़ः चीन को LAC से भगाने में आया काम, ऐसे पाई लद्दाख पर फतह

पंद्रह जून को हुईं थी हिंसक झड़प:

बता दें कि पंद्रह जून 2020 की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। हालंकि उनका ये हमला चीन को ही भारी पड़ गया। भारतीय सैनिकों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को सबक सिखाया। इस खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे तो वहीं दावा किया गया कि 35 से ज्यादा चीनी सैनिकों की मौत हो गयी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News