Iraq Population: बढ़ती आबादी से इराक परेशान, अब जनसंख्या नियंत्रण नीति की कवायद शुरू

Iraq Population: इराक अपनी बढ़ती आबादी से परेशान हैं। इसको लेकर अब इराक सरकार (Iraq Government) ने जनसंख्या नियंत्रण नीति शुरू करने की अपनी तैयारी की घोषणा की।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2022-06-22 09:51 GMT

Iraq Population। (Social Media)

Iraq Population: इराक अपनी बढ़ती आबादी (Iraq Population) से परेशान हैं। हाल के वर्षों में यहां आबादी में भारी वृद्धि हुई है। सरकार अब इसे नियंत्रित करना चाहती है। अब इराक सरकार (Iraq Government) ने जनसंख्या नियंत्रण नीति (population control policy) शुरू करने की अपनी तैयारी की घोषणा की।

एक दशक से भी कम समय में इराक की आबादी पहुंच सकती 5 करोड़

इराक के योजना मंत्रालय (Iraq planning ministry) का कहना है कि एक दशक से भी कम समय में इराक की आबादी 5 करोड़ तक पहुंच सकती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में योजना मंत्रालय ने खुलासा किया है कि 2030 तक जनसंख्या में 5 करोड़ की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। योजना मंत्रालय में केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन के प्रमुख दिया अवद काज़ेम (Central Statistical Organization chief Dia Awad Kazem) ने स्थानीय अल सबा अखबार को बताया कि अनौपचारिक संख्या बताती है कि वर्तमान में जनसंख्या 4 करोड़ 10 लाख है। काज़ेम ने तीव्र वृद्धि के आलोक में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के महत्व पर बल दिया और कहा कि उनका मंत्रालय अगले महीने परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम शुरू करेगा।

इराक में असाधारण रूप से है युवा आबादी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इराक में असाधारण रूप से युवा आबादी है। देश में 15 वर्ष से कम आयु के 40 प्रतिशत लोग हैं। इराकियों का विशाल बहुमत या मुस्लिम हैं। इनके अलावा थोड़ी आबादी यज़ीदी और ईसाई है। कुछ सबसे बड़े तेल भंडार होने के बावजूद, इराक की अधिकांश आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है। दशकों के युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार के बाद देश में भीषण परिस्थितियां हैं।

इराक को एक जनसांख्यिकीय योजना तैयार करने की आवश्यकता: शोधकर्ता

शोधकर्ताओं के अनुसार, इराक को एक जनसांख्यिकीय योजना तैयार करने की आवश्यकता है। ताकि अनियोजित प्रसव की धारणा को बदला जा सके और नवजात शिशुओं के प्रति नैतिक और आर्थिक जिम्मेदारी की भावना पैदा हो सके। इसके अलावा, सरकार को गरीब नागरिकों के लिए आवास और एक सभ्य जीवन प्रदान करने की आवश्यकता है। ऐसे लक्ष्यों को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। नागरिकों के लिए विस्तारित आवास, युवा लोगों के लिए रोजगार के अवसर और प्रजनन को विनियमित करने वाले सख्त कानूनों के विकास की आवश्यकता है। देश में स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों की कमी है। अशिक्षा व्यापक तौर पर है और जागरूकता की कमी है।

फैक्ट फ़ाइल

  • इराक की आबादी वर्तमान में 2.32 फीसदी प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है।
  • इराक की प्रजनन दर प्रति महिला 3.588 है।
  • इराक का क्षेत्रफल 437,072 वर्ग किलोमीटर।
  • इराक का जनसंख्या घनत्व 83 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। राजधानी और सबसे बड़े शहर, बगदाद की आबादी 95 लाख से अधिक है। यह काहिरा के बाद अरब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और तेहरान के बाद पश्चिमी एशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। अन्य प्रमुख शहरों में बसरा (आबादी: 23 लाख), अरबिल (20 लाख), सुलेमानियाह (16 लाख), मोसुल (10 लाख), और किरकुक (10 लाख) शामिल हैं।
  • देश की लगभग 70 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है।
Tags:    

Similar News