हजारों साल पुराना स्मारक, आज भी है Mystery, नहीं पता चल पाई इसकी सच्चाई

ये स्मारक आज भी एक रहस्य बना हुआ है। यह दिखने में एक गोलाकार टीले की तरह है। इसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं। इन कक्षों से इंसानी हड्डियां और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं।

Update: 2021-03-19 06:10 GMT
हजारों साल पुराना स्मारक, आज भी है Mystery, नहीं पता चल पाई इसकी सच्चाई

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो रहस्यमयी हैं, जिनका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आयरलैंड के काउंटी मथ में है। यहां पर बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किमी पश्चिम में एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जिसका नाम न्यूग्रेंज है। यह एक असाधारण भव्य स्मारक है।

नवपाषाण काल के दौरान हुआ था निर्माण

इस स्मारक को 3200 ईसा पूर्व के आसपास बनाया गया था, जो मिस्र के पिरामिडों से भी बहुत पुराना है। इसका निर्माण नवपाषाण काल के दौरान हुआ था। ये स्मारक आज भी एक रहस्य बना हुआ है। यह दिखने में एक गोलाकार टीले की तरह है। इसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं। इन कक्षों से इंसानी हड्डियां और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहरः संक्रमित हो चुके बुजुर्गों के चपेट में आने का खतरा अधिक

खुदाई के दौरान मिली थीं ऐसी चीजें

यही नहीं यहां पर खुदाई के दौरान जली और अधजली मानव अस्थियां भी मिली थीं। जिससे यह पता चलता है कि स्मारक के अंदर इंसानों के शव रखे गए थे। वहीं, इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो केवल शीतकालीन में ही सूर्य उदय के समय रोशन होता है। ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है। वहीं, कई पुरातत्वविद कहते हैं कि इस स्मारक का कोई न कोई धार्मिक महत्व रहा होगा।

यह भी पढ़ें: पाक से आया शांति संदेशः जानें क्या है मंशा, क्यों बदले बाजवा के सुर

(फोटो- सोशल मीडिया)

स्मारक बना हुआ है रहस्य

उनका कहना है कि स्मारक में शायद किसी तरह की पूजा होती होगी। हालांकि इसे लेकर अब तक कुछ भी नहीं पता चल पाया है। इस स्मारक को किस काम के लिए उपयोग में लाया जाता था और इसका निर्माण किसने कराया, यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है।

इसकी खोज तो बहुत पहले ही कर ली गई थी, लेकिन इससे संबंधित सभी जानकारियां आज तक किसी को पता नहीं है। हालांकि जानने की कोशिश की जाती रही है। यहां पर 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला, जिससे इस बारे में कुछ जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब को भारत की दो टूकः रिश्तों पर असर, करारा जवाब देंगे मोदी

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News