इस यूरोपीय देश में तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी, उठ रहे विरोध के सुर

Update: 2017-04-14 13:32 GMT

वियना : यूरोपीय देश आस्ट्रिया में मुस्लिमों की आबादी काफी तेज गति से बढ़ रही है, देश के गृह विभाग के मुताबिक इस अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लगभग 700,000 हो गई है, ये देश की कुल आबादी का 8 प्रतिशत है। 2001 के मुकाबले मुस्लिम जनसंख्या दोगुनी हो गयी है, उस समय ये 346,000 थी।

ये भी देखें :शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति पर पोती कालिख, लोगों ने किया हंगामा

गृह विभाग के मुताबिक देश में पिछले कुछ वर्षों में शरणार्थी संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई है, इके साथ ही अल्पसंख्यक समाज में जन्मदर काफी अधिक है। इसके साथ ही प्रवासी में तेजी से देश का रुख कर रहे हैं जोकि मुस्लिम हैं

आपको जानकर हैरत होगी कि आस्ट्रिया की कुल आबादी सिर्फ 87.7 लाख है, जिसमें रोमन कैथोलिक सबसे अधिक हैं इनकी संख्या 51.6 लाख है जो कुल जनसंख्या का 59 प्रतिशत है।

जनसँख्या पर नजर डालें तो देश में ऑर्थोडॉक्स इसाई 500,000, इवेंजेलिकल्स इसाई 303,000 और यहूदी 15,000 हैं। देश के कई संगठन अब मांग कर रहे हैं, कि सरकार अपनी प्रवासी और शरणार्थी नीति में बदलाव कर वर्ना बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 

Tags:    

Similar News