इस गांव में पुरुषों की एंट्री पर है BAN, फिर भी औरतें होती हैं प्रेग्नेंट

Update: 2018-03-12 05:11 GMT

जयपुर: दुनिया में आश्चर्य की कमी नहीं है। वो भी ऐसे कि आप सुनकर आश्चर्य में डुब जाएंगे। दुनिया में ऐसी भी जगहें है जहां केवल महिलाएं रहती है और वहां पुरुषों की इंट्री पर बैन है। कहने का मतलब इस गांव में केवल महिलाएं रहती है पुरुष नहीं। फिर भी इस गांव की आबादी बढ़ती जा रही है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा पर ये सच है कि इस गांव में एक भी पुरुष नहीं है और यह गांव है उन महिलाओं का बसेरा, जो समाज से उपेक्षित है और जो पुरुष सतात्मक राज्य में उनकी हवस का शिकार हो चुकी है।

 

पुरुषों की इंट्री पर बैन

ये गांव केन्या के समबुरू का उमोजा है जो दुनिया का सबसे अनोखा गांव है। यहां मेल पर्सन की एंट्री बैन है। 27 साल से यहां सिर्फ महिलाएं रहती आ रही हैं क्योंकि 1990 में इस गांव को 15 ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया, जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। इसके बाद ये गांव पुरुषों की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं का ठिकाना बन गया।

बाद में इस गांव में रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाओं ने अपना बसेरा बनता चला।

फिर महिलाएं कैसे होती प्रेग्नेंट

अब सवाल उठता है कि जब केवल महिलाएं 27 सालों से रह रही है पुरुष नहीं रहते तो फिर यहां औरतें प्रेग्नेंट कैसे हो रही हैं? गांव का खर्चा कैसे चलता है। इस गांव में पुरुषों के आने पर बैन है, लेकिन यहां कि महिलाएं बाहर जाकर रिलेशन बना सकती है और वो ऐसा करती भी है तभी वो प्रेग्नेंट होती है और बच्चे को जन्म देती है।

इस होती हैं गांव की आमदनी

इस गांव में इस वक्त करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। गांव में महिलाएं प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है। यहां रहने वाली महिलाएं गांव के फायदे के लिए पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। साथ ही, ये महिलाएं सफारी घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को अपना गांव दिखाती हैं। इस गांव में लगभग 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं।

गांव में महिलाएं प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है। यहां रहने वाली महिलाएं गांव के फायदे के लिए पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। साथ ही ये महिलाएं सफारी घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को अपना गांव दिखाती हैंसालों से इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं।

Tags:    

Similar News