उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un ने घटाया वजन, क्या आपने देखा नया लुक?

Kim Jong Un : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-10 16:20 GMT

Kim Jong Un : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। किम जोंग उन को बहुत लंबे वक्त के बाद सैन्य परेड में देखा गया है। इस मौके पर किम जोंग के वजन में काफी परिवर्तन आया है। जी हां किम जोंग ने अपने वजन को घटा लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं किम जोंग की स्टाइल में काफी बदलाव आया हैं। किम जोंग ने अपने दादा किम इल सुंग के तरह अपने बाल कटवाए हैं। इनका यह लुक इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है।

बता दें कि किम जोंग के दादा किम इल सुंग (Kim Il Sung) उत्तर कोरिया के संस्थापक थे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के सत्ता में आने के बाद उत्तर कोरिया में यह पहली बार सैन्य परेड कराया गया। इस सैन्य परेड के दौरान किसी भी नए हथियार को नहीं दिखाया गया। वहीं इस परेड का ब्रॉडकॉस्ट कल यानी गुरुवार को किया गया था।

किम जोंग उन (फोटोः सोशल मीडिया) 

वहीं इस परेड में सभी की नजर किम जोंग उन पर थी। क्योंकि वह पहले से ज्यादा अपने वजन को कम कर लिया है। किम जोंग सैन्य परेड में हल्के रंग के सूट में नजर आए थे। यह पहली बार था जब लोगों ने किम जोंग को स्लिम बॉडी में देखा। लेकिन इस परेड में किम ने कोई भाषण नहीं दिया। वह सिर्फ लोगों की ओर हाथ हिलाएं और मुस्कारते हुए नजर आए।

किम जोंग ने कम किये वजन

बच्चों के साथ किम जोंग उन (फोटोः सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी सेहत को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सैन्य परेड के दौरान किम जोंग उन की स्लिम बॉडी देखने को मिला। किम जोंग पिछले कई महीनों से अपने वजन कम करने में लगे हुए हैं। किम जोंग ने 20 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। किम जोंन उन का यह लुक देख लोग काफी हैरत में हैं। किम जोंग उन की यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Tags:    

Similar News