Russia-Ukraine War: रूसी हमले से सहमा यूक्रेन, एक लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा अपना मुल्क

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले (Russia-Ukraine War) का आज तीसरा दिन है, ऐसे में वहां के लोगों में मूल्क छोड़ने की होड़ (race to leave the country) मच गई है।

Newstrack :  Shashi kant gautam
Update:2022-02-26 18:57 IST

एक लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन: Photo - Social Media

New Delhi: यूक्रेन पर रूसी हमले (Russia-Ukraine War) का आज तीसरा दिन है। रूस लगातार अपने हमले की त्रीवता बढ़ाता जा रहा है। नतीजतन यूक्रेन में बड़ी संख्या में नागरिक आबादी हमले की भेंट चढ़ रही है। मिसाइलों और बम धमाकों ने यूक्रेन के शहरों को खौफनाक बना दिया है। लोगों में मूल्क छोड़ने की होड़ (race to leave the country) मच गई है। अपने मूल्क में कभी खुशहाल जीवनयापन करने वाले लोग आज पराये मूल्क में शरणार्थी का जीवन जीने को मजबूर हैं। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इसी ओर इशारा किया है।

लाखों लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के 72 घंटे के अंदर पूरे देश में तबाही का मंजर दिखने लगा है। राजधानी कीव भी रूसी हमले के जद में आ चुकी है। बमधमाकों से सहमे लोग अपने घरों के बेसमेंट में छिपे हुए हैं। लेकिन ऐसे लोग जिनका आशियाना इन हमलों ने उजाड़ दिया या उन्हें अब यहां सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा पड़ोसी मूल्कों की तरफ पलायन करने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा कि अब तक एक लाख बीस हजार लोग यूक्रेन को छोड़कर जा चुके हैं। सड़कों पर लंबा जाम है, लोग के बीच देश छोड़ने की आपाधापी मची हुई है। पोलैंड की सीमा पर सबसे अधिक लोग जमा हो गए हैं। ऐसे में यूरोप में एक बड़ा शरणार्थी संकट उभरता नजर आ रहा है।

कुछ यूक्रेनी लोगों ने हथियार भी उठाए

यूक्रेन की सरकार (Government of Ukraine) लगातार रूस के खिलाफ मजबूती से लड़ने की बात कह रही है। वो अपनी जनता से रूस के खिलाफ हथियार उठाने की अपील भी कर रहे हैं। यूक्रेन ने 18 से 60 के बीच वाले आयू वर्ग के लोगों को देश छोड़ने से रोक दिया है। इस बीच खबर है कि बड़ी संख्या में यूक्रेनी लोगों ने रूस के खिलाफ हथियार भी उठा लिए हैं। इन्होंने रूसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने शहर की तरफ आने वाले पुल को विस्फोट से उड़ा दिया। बता दें कि रूस यूक्रेन तनाव के दौरान ही बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिक यूध्द की आशंका को देखते हुए सैन्य परिक्षण ले रहे थे। आखिरकार उनके प्रशिक्षण की परीक्षा की घड़ी आ ही गई।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News