बोट हादसे में 16 मौतें: दूसरे देश में शरण लेने जा रहे रोहिंग्याओं की नाव पलटी, निकल रहीं लाशें

Myanmar Boat Accident: दूसरे देश में शरण लेने जा रहे म्यांमार के रोहिंग्याओं की नाव तूफान में फस कर पलट गयी इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य लापता हैं।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-05-25 03:25 GMT

Myanmar Rohingya (Image Credit : Social Media)

Myanmar Boat Accident: शनिवार को म्यांमार के दक्षिण पश्चिम तट पर नाव से दूसरे देश में शरण लेने जा रहे 16 रोहिंग्याओं (Rohingya) की तूफान में फंसकर मौत हो गई। यह सभी रोहिंग्या म्यांमार छोड़ दूसरे देश में शरण लेने जा रहे थे मगर बीच में ही तेज तूफान आने के कारण उनकी नाव पलट गई इस दुर्घटना में 16 रोहिंग्याओं की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस नाव में कुल 50 से अधिक लोग सवार थे जब यह नाम दक्षिण पश्चिमी तट से निकली तभी तेज तूफान आने के कारण यह पलट गई। इस घटना में कुल 16 लोगों की मौत के अलावा 4 लोग लापता भी हैं, हालांकि 35 लोगों की जान किसी तरह इस घटना में बच गई।

सात लाख से अधिक रोहिंग्याओं ने छोड़ा म्यांमार

बीते 5 सालों में म्यांमार से करीब 7,00,000 से अधिक रोहिंग्या अपना देश छोड़ बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। म्यांमार से रोहिंग्या मौजूदा वक्त में बहुत ज्यादा प्रताड़ित हैं। कुछ वक्त पहले म्यांमार के राखीन में रोहिंग्या विद्रोही समूह द्वारा हमला किया गया जिसके बाद रोहिंग्याओं के खिलाफ म्यांमार की सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाना शुरु कर दिया। इनसे बचने के लिए ही रोहिंग्या बड़ी संख्या में म्यांमार से बांग्लादेश को पलायन कर गए हैं। हाल ही में जब 50 से अधिक रोहिंग्या एक नाव में सवार होकर म्यानमार छोड़कर जा रहे थे। तभी दक्षिण पश्चिमी तट पर मौसम अचानक खराब होने के कारण उनकी नाव पलट गई, इस हादसे में कुल 16 लोगों की मौत की खबर है।

म्यांमार की सेना पर लग रहे गंभीर आरोप

रोहिंग्याओं के खिलाफ म्यानमार सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान में हर रोज रोहिंग्याओं के साथ प्रताड़ना की अलग-अलग खबरें सामने आती हैं। म्यांमार की सेना पर तो कई बार यह भी आरोप लग गया कि वह रोहिंग्या के साथ सामूहिक बलात्कार तथा उनकी हत्या भी कर चुके हैं। हालांकि म्यांमार सरकार इन सभी आरोपों को हमेशा से ही सिरे से खारिज करती रही है। म्यांमार के सुरक्षाबलों पर यह लगातार आरोप लग रहे हैं कि वह हजारों रोहिंग्याओं के घरों को जला दे रहे हैं तथा घर में रह रहे लोगों की हत्या कर दे रहे और अगर महिलाएं हैं तो उनके साथ सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News