Aung San Suu Kyi Jailed: आंग सान सू की को चार साल की जेल

Aung San Suu Kyi Jailed: म्यांमार की नेता आंग सान सू की को देश की एक सैन्य अदालत ने वॉकी-टॉकी के अवैध कब्जे सहित विभिन्न अपराधों में चार साल की जेल की सजा सुनाई है।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-10 10:40 GMT

म्यांमार की नेता आंग सान सू।  

Aung San Suu Kyi Jailed: म्यांमार की नेता आंग सान सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) को देश की एक सैन्य अदालत ने वॉकी-टॉकी के अवैध कब्जे सहित विभिन्न अपराधों में चार साल की जेल की सजा सुनाई है। सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) के खिलाफ चल रहे ढेरों मामलों में से ये एक मामला है। जिस तरह उनको सजाएं सुनाई जा रही हैं, उससे लगता है कि उन्हें अपना शेष जीवन कैद में व्यतीत करना पड़ सकता है।

76 वर्षीय सू की पिछली 1 फरवरी से सेना की हिरासत में हैं। आंग सान सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) को अवैध रूप से वाकी टॉकी आयात करने, अपने पास रखने और कोरोना वायरस नियमों को तोड़ने से संबंधित आरोपों में दोषी पाया गया था। उनके खिलाफ किसी भी मुकदमे की कार्रवाई से मीडिया या पर्यवेक्षकों को बाहर रखा गया था। उनके वकील को भी पत्रकारों से बात करने से रोका गया है। दिसंबर में सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) को लोगों को उकसाने और कोरोना प्रतिबंधों को तोड़ने का एक अलग आरोप लगाया गया था जिसमें उनको चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, हालांकि बाद में इसे दो साल कर दिया दिया गया।

सैन्य सत्ता के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग (Chief Min Aung Hlaing) ने कहा था कि सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) राजधानी में नजरबंदी के तहत अपनी सजा काट सकती हैं, लेकिन उन्हें कहां रखा गया है यह पता नहीं चल पाया है। इस सजा के खिलाफ जनता के बीच काफी आक्रोश भड़क गया था। लोगों ने बर्तनों और धूपदानों को पीटकर विरोध जताया था। मानवाधिकार समूहों के साथ-साथ अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने भी सजा की निंदा की थी।

आंग सान सू की (Myanmar leader Aung San Suu Kyi) पर चुनाव धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों सहित अन्य मामले चल रहे हैं। यदि सभी मामलों में दोषी पाया जाता है, तो उनको जीवन भर के लिए जेल में रखा जा सकता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News