तनाशाह की पत्नी गायब: 9 महीने से नहीं आईं नजर, देश में अटकलें तेज

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू बीते नौ महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दी हैं। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि तानाशाह ने उन्हें गायब करवा दिया है। 

Update: 2020-10-23 11:49 GMT
तनाशाह की पत्नी गायब: 9 महीने से नहीं आईं नजर, देश में अटकलें तेज

नई दिल्ली: बीते दिनों उत्तर कोरिया में अटकलें लगाई जा रही थीं कि तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने अपनी बहन किम यो जोंग (Kim Yo Jong) की हत्या करा दी। हालांकि बीते महीने दोनों की साथ में आई तस्वीर के बाद सब अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया। लेकिन अब उत्तर कोरिया में नई अटकलों ने जन्म ले लिया है। दरअसल, बीते नौ महीनों से किम जोंग उन की पत्नी को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि किम ने अपनी पत्नी को गायब करवा दिया है।

कोरोना के डर से नहीं आ रहीं नजर

पश्चिमी मीडिया के मुताबिक, तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू की सेहत बीते काफी दिनों से खराब चल रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के डर से भी किम की पत्नी ने सार्वजनिक रूप से कहीं आ जा नहीं रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग की पत्नी को आखिरी बार इस साल 25 जनवरी 2020 को देखा गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार के रोल मॉडल: जिसे सलाम करती है पूरी दुनिया, अपनी प्रतिभा के लिए हैं मशहूर

(फोटो- सोशल मीडिया)

आखिरी बार इस दिन देखा गया

25 जनवरी 2020 को वह प्योंगयांग में लूनर न्यू ईयर परफॉर्मेंस के दौरान तानाशाह के बगल में बैठी हुई थीं। तभी से वो सार्वजनिक रूप से कहीं भी नजर नहीं आईं। वहीं हाल ही में राजधानी प्योंगयांग में 10 अक्टूबर को मिलिट्री परेड का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं। जबकि हर साल वो जरूर शरीक होती थीं। इसी के बाद से उनके हेल्थ को लेकर अटकलें तेज हो गईं और कयास ये भी लगाए जाने लगे कि किम जोंग ने उन्हें गायब करवा दिया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात: मंत्री अजीत पाल ने मिशन शक्ति के तहत डायल 181 का किया शुभारंभ

री सोल जू को लेकर लगाई जा रहीं ये तीन अटकलें

री सोल जू को लेकर एक नहीं बल्कि तीन-तीन अटकलें लगाई जा रही हैं। पहला तो उनके स्वास्थ्य को लेकर, दूसरा माना जा रहा है कि तानाशाह किम जोंग की चाची किम क्यूंग-हुई की तबीयत बेहद खराब है और उनकी पत्नी उनकी देखभाल कर रही हैं और तीसरा ये कि री अपनी बेटी की शिक्षा पर फोकस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत डेथ केस: गुपचुप मुंबई पहुंचे NCB बॉस, कई सितारों पर एक्शन की तैयारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News